1500 Year Old Wine Factory: शराब का सेवन आज से नहीं बल्कि देवकाल से चला आ रहा है। महाभारत जैसे ग्रंथों में भी मदिरा का जिक्र किया गया है। अब तो पुरातत्व विभाग ने भी शराब के सदियों से हो रहे इस्तेमाल के सबूत पेश किए है। दरअसल, पुरातत्व वैज्ञानिकों को इज़राइल में बीजान्टिन काल की यानी लगभग 1500 साल (1500 Year Old Wine Factory) पहले बनी हुई एक शराब की फैक्ट्री मिली है। यह पूरे विश्व की सबसे पुरानी शराब की फैक्ट्री है।
1500 साल पुरानी शराब की फैक्ट्री:
जानकारी के अनुसार इज़राइल के यवने शहर में पिछले दो साल से शहर को विस्तार करने के चलते खुदाई का काम चल रहा है और इसी के दौरान ये शराब की भट्ठी मिली है। खुदाई कर्मचारियों ने दो साल में 75 हज़ार वर्ग फीट की खुदाई कर ली है। उन्हें आगे खुदाई करने पर यह भट्ठी मिली है। इस भट्ठी को तक़रीबन 1500 साल पुरानी बताया जा रहा है। लोगों में यह जगह अब कौतूहल विषय बन चुकी है।
खुदाई में बर्तन भी मिले है जिनमें पकाया जाता था शराब को:
बता दें पुरातत्व विभाग ने इस फैक्ट्री में 5 बड़े वाइन प्रेस, वाइन मार्केटिंग के गोदाम और भट्टियां मिलने की सूचना दी हैं। इस भट्ठी में मिट्टी के बर्तन भी मिले है जिनमें शराब को पकाया जाता था। इस फैक्ट्री का ढांचा और हालत देख कर पुरातत्व विभाग का कहना है कि इसे बेहद तरतीब से बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक इस फैक्ट्री में हर वर्ष 20 लाख लीटर शराब का उत्पादन होता था। माना जा रहा है कि पुराने समय में यहां से शराब को एक्सपोर्ट (निर्यात) किया जाता होगा।
भट्ठी को ऊपर से देखने से लगता है बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया जैसा:
यह शराब की भट्ठी पुरानी होने के साथ साथ बहुत बड़ी भी है। यह 2421 वर्ग फीट में फैली हुई है। यहां पर बनने वाली शराब प्रीमियम क्वॉलिटी की होती थी, क्योंकि वह अंगूरों और गेंहू को पैरों से कुचल कर बनाई जाती थी। इसे बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले ऑक्टेगन बॉक्स भी यहां मौजूद है। शराब को स्टोर करने के लिए यहां पर गांजा जार भी है जो सुराही की तरह होते है। इस पूरी भट्ठी को ऊपर से देखने पर यह बहुत बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया जैसा लगता है।
ये भी पढ़ें: 60 साल की उम्र में शादी के चार दिन बाद बुजुर्ग बन गया 8 करोड़ का मालिक, जानिए पूरा माजरा
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4