Afghan Mosque Blast: अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद हालात बेहद खराब हो चुके है। अफगानिस्तान में हर दिन कोई ना कोई बड़ी घटना हो रही है। अफगानिस्तान के लोग अब आतंक के साये में जी रहे है। तालिबानी आतंकी बेखौफ शहरों में घूम रहे है। जिसका नतीजा अफगानिस्तान में एक बार फिर देखने को मिला। अफगानिस्तान में एक मस्जिद को आतंकियों ने निशाना बनाया है। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। धमाके में 32 लोगों की मौत हुई है और 53 लोग घायल हुए हैं।
#BREAKING Blast hits Shiite mosque in Afghanistan's Kandahar: AFP journalist pic.twitter.com/pStg1izBIj
— AFP News Agency (@AFP) October 15, 2021
कंधार में एक मस्जिद को बनाया निशाना:
अफगानिस्तान के स्थानीय न्यूज़ नेटवर्क टोलो न्यूज़ के अनुसार, कंधार में एक मस्जिद को निशाना बनाया गया है। यह मस्जिद शिया समुदाय की बताई जा रही है। हालांकि पहले न्यूज़ एजेंसी AFP के अनुसार इस ब्लास्ट में केवल 7 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। इस ब्लास्ट के बाद इलाके के लोगों में एक बार फिर दहशत का माहौल बना हुआ है। दुनिया के सामने एक बार फिर तालिबानी चेहरा सामने आ रहा है।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुआ ब्लास्ट:
यह ब्लास्ट शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुआ। अक्सर मस्जिदों में जुमे की नमाज के दिन सभी लोग आते है। जिस वक्त ये धमाका हुआ उस समय काफी संख्या में लोग मस्जिद में मौजूद थे। अफ़ग़ानिस्तान के कंधार में हुए इस ब्लास्ट के बाद एक दिलदहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें मस्जिद के अंदर लोगों की लाशें बिखरी पड़ी है। इसमें कई छोटे बच्चों के शव भी दिखाई दे रहे थे। लोग खून से लथपथ पड़े दर्द से कहरा रहे थे। धमाका कितना शक्तिशाली था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मस्जिद के बाहर लगे कांच पूरी तरह टूट कर बिखर गए। इस हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट-खुरासान यानी आईएसआईएस-के को जिम्मेदार माना जा रहा है। जो देश के अल्पसंख्यक शिया मुस्लिमों को लगातार निशाना बना रहा है।
मस्जिदों को बना रहे है निशाना:
गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले ही उत्तरी अफगानिस्तान की एक मस्जिद में पिछले सप्ताह को एक बड़ा विस्फोट हुआ था उसमें भी कई लोग हताहत हो गए थे। शुक्रवार की साप्ताहिक नमाज के दौरान ही कुंदुज प्रांत में एक शिया मस्जिद में यह विस्फोट हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, नमाज अदा कर रहे लोगों ने बताया था कि, उन्होंने विस्फोट की आवाज सुनी। इस घटना में 40 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इस घटना को एक आत्मघाती हमला बताया गया था।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़, बांग्लादेश के संपर्क में भारत
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4