Africa vs India 2nd Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के लिए चिंता बढ़ गई है। जोहान्सबर्ग टेस्ट (Africa vs India 2nd Test) में भारत पर हार के बादल मंडराने लगे है। मेजबान अफ्रीका टीम जीत से सिर्फ 122 रन दूर है। टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया के गेंदबाज अगर कुछ चमत्कार कर देते है तो टेस्ट में हार से बचा जा सकता है। लेकिन इसकी उम्मीद अब कम दिखाई दे रही है। अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर बेहतरीन बल्लेबाज़ी कर रहे है।
टीम इंडिया ने रखा था 240 रनों का लक्ष्य:
इस टेस्ट में एक दो भारतीय बल्लेबाजों के अलावा सभी ने निराशाजनक प्रदर्शन दिखाया है। पहली पारी से टेस्म इंडिया के बल्लेबाजों ने बिल्कुल सबक नहीं लिया। हालांकि इस पारी में पुजारा और राहणे ने अर्धशतक जरूर लगाया। लेकिन इसके बाद दोनों उसको शतक में तब्दील नहीं कर पाए। कप्तान कोहली की जगह टीम में शामिल हनुमा विहारी ने दूसरी पारी में नाबाद 40 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने अफ्रीका के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा था।
शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी:
पहली पारी में अफ्रीका मजबूत दिखाई दे रही थी। लेकिन उसके बाद तीसरे दिन की शुरुआत से भारत के तेज़ गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने कहर बरपाया। शार्दुल ने इस टेस्ट की पहली पारी में अफ्रीका के सात बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अफ्रीकी सरजमीं पर यह किसी भी भारतीय तेज़ गेंदबाज द्वारा अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। वहीं शार्दुल ठाकुर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 28 रन भी बनाए। लेकिन वो छक्का लगाने के प्रयास में बॉउंड्री पर कैच आउट हो गए।
कप्तान एल्गर का दमदार प्रदर्शन जारी:
अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर पहले टेस्ट की दूसरी पारी के बाद इस टेस्ट में भी टीम इंडिया के लिए संकट बन गए है। एल्गर अभी 121 गेंदों का सामना करते हुए 46 रन बनाकर खेल रहे है। अगर टीम इंडिया को यह टेस्ट मैच जीतना है तो टेस्ट के चौथे दिन एल्गर का विकेट पहले चटकाना होगा। वहीं एल्गर के साथ वान डर डूसन खेल रहे है। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय गेंदबाज करिश्माई गेंदबाजी करके इस टेस्ट में पास पलट सकते है या नहीं..
इसे भी पढ़े: टीम इंडिया ने ढहाया अफ्रीका का सबसे मजबूत किला, सेंचुरियन टेस्ट में 113 रनों से जीता भारत
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4