Akhilesh Yadav Vijay Yatra: यूपी में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर सपा ने विजय यात्रा से चुनावी शंखनाद कर दिया। मंगलवार को कानपुर के जाजमऊ चुंगी में समाजवादी पार्टी की विजय यात्रा की शुरुआत हुई। कानपुर के जाजमऊ चुंगी में अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सपा प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विजय यात्रा (Akhilesh Yadav Vijay Yatra) जाजमऊ से शुरू होकर 4 जिलों से होकर कानपुर देहात में समाप्त होगी। 2 दिन में विजय यात्रा 190 किमी की दूरी तय करेगी। पहले दिन कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
हमारे साथ में नौजवानों के जोश की बयार है
बँधी मुट्ठियों में उमड़ा बदलाव का इंक़लाब है#बाइस_में_बाइसिकल#नयी_हवा_है_नयी_सपा_है#बड़ों_का_हाथ_युवा_का_साथ pic.twitter.com/Wha74jHI7n— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 12, 2021
2022 में फिर परिवर्तन होने जा रहा है: अखिलेश
विजय यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ”जब-जब उत्तर प्रदेश में सपा की विजय यात्रा आई है। तब-तब परिवर्तन हुआ है। 2022 में भी एक बार फिर परिवर्तन होने जा रहा है।” इसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि ”ये रथयात्रा के माध्यम से वे किसानों, बुजुर्गो का आशीर्वाद लेंगे।” उन्होंने यात्रा के दौरान हर वर्ग के पास जाने की बात कही। कहा कि कानपुर औद्योगिक नगरी तबाह हो चुकी है। लखीमपुर में गाड़ी से किसानों को नहीं कानून को रौंदा गया है। इस घटना काे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान अखिलेश प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साध रहे थे।
स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश पर जमकर हमला बोला:
इस विजय यात्रा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि ”जो सत्ता में रहने के लिए जनता को लूटने के लिए, नौकरियों के नाम पर वसूली के लिए, झोला लेकर निकलते थे, अब अपनी खत्म हो चुकी सियासत को बचाने के लिए ऐसी विजय रथ यात्रा लेकर निकले हैं। इसके बाद भी प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि ”जिन्होंने अपने मंत्रिमंडल में भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को जगह दी वो आज कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। यूपी में योगी जी के नेतृत्व में जब सरकार बनी तो अपराधियों और माफिया को जेल भेज गया।”
ये भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा- महाराष्ट्र में बंद का व्यापक असर, ज्यादातर दुकानें और बसें बंद
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4