Archery World Cup: पेरिस में चल रहे आर्चरी वर्ल्ड कप में भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने देश का नाम का रोशन किया है। भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने एक ही दिन में तीन गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इस प्रतियोगिता (Archery World Cup) में भारत के नाम चार स्वर्ण पदक रहे। शनिवार को अभिषेक वर्मा ने कम्पाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
दीपिका ने लगाई गोल्ड मेडल की हैट्रिक:
बता दें दीपिका कुमारी ने पहले महिला रिकर्व टीम के साथ गोल्ड मेडल जीता। उसके बाद फिर दूसरा गोल्ड मेडल अपने पति और स्टार आर्चर अतनु दास के साथ मिक्स्ड इवेंट में जीता। और आखिर में दीपिका ने व्यक्तिगत प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर हैट्रिक लगाई। दीपिका ने व्यक्तिगत इवेंट के फाइनल इवेंट में रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 से मात देकर वर्ल्ड कप में अपनी गोल्डन हैट्रिक पूरी की।
शादी की पहली वर्षगांठ से पहले पति के साथ जीता गोल्ड:
अतनु दास और दीपिका ने पिछले 30 जून शादी रचाई थी। शादी की पहली वर्षगांठ से तीन दिन पहले दोनों ने मिलकर गोल्ड मेडल जीता। जीत के बाद दीपिका ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि हम एक दूसरे के लिये बने हैं। लेकिन मैदान में हम ‘कपल’ नहीं हैं बल्कि अन्य प्रतिस्पर्धियों की तरह हम एक दूसरे को प्रेरित करते हैं, सहयोग करते हैं और एक दूसरे का समर्थन करते हैं।
अभिषेक वर्मा ने देश दिलाया चौथा गोल्ड:
दीपिका के प्रदर्शन की हर कोई तारीफ़ कर ही रहा है। उनके अलावा देश को एक गोल्ड मेडल अभिषेक वर्मा ने भी दिलाया। अभिषेक वर्मा ने शानदार खेल प्रदर्शन दिखाते हुए शनिवार को गोल्ड जीत चुके हैं। उन्होंने कंपाउंड राउंड में वर्ल्ड नंबर-5 अमेरिका के क्रिस स्कॉफ को शिकस्त दी। 32 साल के अभिषेक का वर्ल्ड कप में यह दूसरा व्यक्तिगत गोल्ड रहा।
अगले महीने होने वाले टोक्यो ओलंपिक से पहले भारत का इस ग्लोबल प्रतियोगिता में यह शानदार प्रदर्शन रहा। दीपिका की तीन स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका रही। अब देखना है कि दीपिका कुमारी टोक्यो ओलंपिक में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रख पाती है।
यहाँ पढ़ें: क्रिकेट के मैदान पर आंद्रे रसैल की वापसी
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4
iOS: http: //apple.co/2ZeQjTt