BJP Candidate List 2022: यूपी चुनाव को लेकर दो दिन के मंथन के बाद भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की सूची जारी की है। बता दें पहली लिस्ट में 105 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा (BJP Candidate List 2022) की गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर और सिराथु विधानसभा सीट से केशव प्रसाद मौर्य को प्रत्याशी बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित प्रत्याशियों के नामों पर अपनी स्वीकृति दी गई है। (1/2) pic.twitter.com/sFcQQZfiMp
— BJP (@BJP4India) January 15, 2022
8 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर नहीं बनी अभी सहमति:
बता दें शनिवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 105 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि अभी आठ सीटों के लिए मंथन जारी है, उनके प्रत्याशियों के नाम का ऐलान भी जल्द कर दिया जाएगा। उनमे से गठबंधन के तहत अन्य पार्टी के प्रत्याशियों को टिकट दी जा सकती है।
योगी सरकार ने गुंडाराज पर कसा नकेल: धर्मेंद्र प्रधान
बता दें प्रत्याशियों के नाम की घोषणा से पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए योगी सरकार की जमकर तारीफ़ की। प्रधान ने कहा कि पिछले 5 साल में गुंडाराज पर योगी सरकार ने नकेल कसा है। यूपी को गुंडाराज और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई है। इस बार भी यूपी में भाजपा 300 से ज्यादा सीटों से चुनाव जीतेगी।
यूपी में 7 चरणों में चुनाव:
बता दें इस बार यूपी में 403 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव सात चरणों में कराए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में में 10 फरवरी को पहले चरण और 7 मार्च को अंतिम चरण के लिए मतदान होगा। पहले चरण के तहत 10 फरवरी को वोटिंग होगी। दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, 5वां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और 7 चरण 7 मार्च को संपन्न होगा। वहीं 10 मार्च को मतगणना होगी।
ये भी पढ़ें: संघर्षों भरा रहा है मायावती का जीवन, टीचर से 4 बार मुख्यमंत्री तक का सफर, जानिए..
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4