Upcoming Bollywood Movies: महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार 22 अक्टूबर से सभी सिनेमाघर खोलने की बात कही है. निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ कई बैठकों के बाद यह फैसला लिया गया. बता दें कि रोहित शेट्टी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से सिनेमाघर में हॉल खोलने की अपील की थी. जिसके बाद से अपकमिंग बॉलीवुड मूवी की घोषणाएं शुरू हो गई है.
सिनेमाघरों के खुलने की खबर मिलते ही रोहित शेट्टी ने फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया. फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह हैं. फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
#YRF announces worldwide theatrical release dates for #BuntyAurBabli2 | #Prithviraj | #JayeshbhaiJordaar and #Shamshera
Read on: https://t.co/c7rUXpUZLC pic.twitter.com/BUkUBRmPUr— Yash Raj Films (@yrf) September 26, 2021
जब से रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है. इसके बाद से लगातार फिल्मों की रिलीज डेट का आना शुरू हो गया है. बॉलीवुड इंडस्ट्री के फिल्म रिलीज कैलेंडर पर नजर डालें तो 2021-2022 में कई फिल्में रिलीज होंगी जिन्हें लॉकडाउन के कारण टाल दिया गया था. इसमें आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’, अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ और टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’ भी शामिल है. आइए एक नजर डालते हैं इन फिल्मों की रिलीज डेट पर.
आगामी बॉलीवुड मूवी सूची
सूर्यवंशी- 5 नवंबर 2021
बंटी और बबली 2 – 19 नवंबर 2021
सत्यमेव जयते 2 – 26 नवंबर 2021
तड़प – 3 दिसंबर 2021
चंडीगढ़ करे आशिकी – 10 दिसंबर 2021
83, पुष्पा पार्ट 1 – 24 दिसंबर 2021
जर्सी- 31 दिसंबर 2021
राधे श्याम- 14 जनवरी 2022
पृथ्वीराज- 21 जनवरी 2022
लाल सिंह चड्ढा, जयेशभाई जोरदार – 25 फरवरी 2022
बच्चन पांडे – 4 मार्च 2022
शमशेरा- 18 मार्च 2022
भूलभुलैया 2 -25 मार्च 2022
KGF 2 – 14 अप्रैल 2022
मेडे – 29 अप्रैल 2022
हीरोपंती 2- 6 मई 2022
रक्षाबंधन, आदिपुरुष – 11 अगस्त 2022
विक्रम वेधा रीमेक – 30 सितंबर 2022
राम सेतु – 25 अक्टूबर 2022
गणपथ- 23 दिसंबर 2022
यशराज फिल्म्स से आदित्य चोपड़ा की ‘बंटी या बबली’, ‘पृथ्वीराज’, ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘शमशीरा’ की रिलीज की तारीख की घोषणा की गई है. आदित्य चोपड़ा इस साल रिलीज होने वाली फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यशराज के बाद साजिद नाडियाडवाला ने भी अपनी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड अपडेट्स लेकर हाजिर है खबरी आंटी
ये वीडियो भी देखें:
बॉलीवुड की ऐसी ही अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4