Boiler Blast In Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है। रविवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है। यह हादसा बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बेला औद्योगिक क्षेत्र में हुआ है। यहां एक कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर के फटने (Boiler Blast In Muzaffarpur) से पुरे इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है।
कई किमी तक सुनाई दी धमाके की आवाज:
फैक्ट्री में बॉयलर के फटने के धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इससे खिड़की और दरवाजे तक हिल गए। यहां काम करने वाले कर्मचारियों के परिजन अपनों को ढूंढ रहे हैं। वहीं प्रशासन के अधिकारी लोगों को अंदर जाने से रोक रहे हैं। अभी मरने वाले व्यक्तियों की संख्या का सही आंकड़ा भी सामने नहीं आया है। क्योंकि कई लोग गंभीर घायल रूप से घायल है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
फैक्ट्री से सभी को बाहर निकाला:
घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। फैक्ट्री में घटना के समय कितने लोग मौजूद थे, इस बात की जानकारी भी अभी नहीं मिल पाई है। लेकिन फायर ब्रिगेड और प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ काम करते हुए घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया है। जबकि अन्य लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। इस घटना में मारे जाने वाले लोगों की शिनाख्त की जा रही है।
4-4 लाख मुआवज़ा देगी बिहार सरकार:
मुजफ्फरपुर जिले के बेला औद्योगिक क्षेत्र में बॉयलर फटने की घटना पर प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार ने गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही बिहार सरकार ने हादसे में मारे गए सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये मुआवजा का ऐलान भी किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हादसे में घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है।
Android: http://bit.ly/3ajxBk4