Chandigarh Nagar Nigam Chunav: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित हुए। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को पंजाब विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था। इस चुनाव में (Chandigarh Nagar Nigam Chunav) आप पार्टी ने पहली बार में ही अपना डंका बजा दिया है। आप पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 35 में से सर्वाधिक 14 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 8 सीटें हासिल की है। जबकि बसपा के साथ गठबंधन करने वाली शिरोमणि अकाली दल को मात्र एक सीट पर जीत मिली है।
चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है।चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए AAP की ईमानदार राजनीति को चुना है।
AAP के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।
इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 27, 2021
आप पार्टी संयोजक केजरीवाल ने दी बधाई:
बता दें यह पहला मौका था जब चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप पार्टी ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। चुनाव से पहले यहां कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। लेकिन आप पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए पहली बार में भाजपा और कांग्रेस को पछाड़ दिया है। इस जीत से गदगद दिल्ली के सीएम और पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने भी ट्वीट करके बधाई दी है। सीएम केजरीवाल ने लिखा कि ”चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है। आप के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।”
‘झाड़ू’ ने किया भाजपा और कांग्रेस का सफाया:
पंजाब चुनाव से पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को काफी अहम माना जा रहा था। इस चुनाव में आप पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत का आने वाले विधानसभा चुनाव में भी काफी असर देखने को मिलेगा। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पिछली बार भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था। राजनीति के जानकारों के अनुसार पंजाब के लिए यह एक संकेत हो सकता है कि इस बार भी पंजाब में आम आदमी पार्टी तेजी से उभर रही है। जो चंडीगढ़ में होता है, उसका असर पंजाब के चुनाव पर जरूर पड़ता है।
बीजेपी के मेयर भी हार गए चुनाव:
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप पार्टी के प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीजेपी के मेयर रविकांत शर्मा को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा हैं। रविकांत शर्मा को वॉर्ड नंबर 17 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दमनप्रीत ने 828 वोटों से बड़ी शिकस्त दी है। ऐसे में 15 साल के बाद यह पहला मौका है जब किसी राजनीतिक दल ने भाजपा को पछाड़ा है।
इसे भी पढ़े: इलाहाबाद हाईकोर्ट की पीएम मोदी और चुनाव आयोग से अपील, कहा- रैलियों में भीड़ पर लगाएं रोक
ऐसी ही अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App