Chini ka Jyotish Upyog: कई लोग अपने जीवन में कड़ी मेहनत के बावजूद सफल नहीं हो पाते हैं। उनका जीवन संघर्षों से भरा होता हैं। कड़ी मेहनत के बावजूद लोग सही मुकाम हासिल नहीं कर पाते हैं। इसके पीछे कई कारण होते हैं। इसमें एक कारण ज्योतिष शास्त्र को भी माना जाता हैं। कई बार लोग ज्योतिष शास्त्र (Chini ka Jyotish Upyog) के नियमों की अनदेखी करते हैं। लेकिन उन्हें शायद ये नहीं पता होता वो अनदेखी ही उनके असफल होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण होता हैं। ज्योतिष शास्त्र से जुड़े नियमों का पालन करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है।
चीनी से होता हैं दुखों का निवारण:
हर एक चीज़ का इंसान के जीवन में खास महत्व होता हैं। किचन में जिन मसालों से खाने का जायका बढ़ाया जाता हैं उनका भी ज्योतिष शास्त्र से खास जुड़ाव होता हैं। हम आपको चीनी से जुड़े कुछ ज्योतिष उपाय बताने जा रहे हैं। अक्सर खाने में मिठास लाने के लिए चीनी का उपयोग किया जाता हैं। लेकिन के आप जानते हैं चीनी आपके जीवन में भी मिठास लाने का काम कर सकती हैं। चीनी कई तरह के दुखों का निवारण करने में कारगर मानी जाती है। जानें इससे जुड़े ज्योतिष उपाय…
चीनी के ये अचूक उपाय भर देंगे आपके जीवन में मिठास:
– किसी व्यक्ति की कुंडली में अगर सूर्य कमजोर हैं तो उसे हमेशा असफलता ही मिलती हैं। लाख प्रयासों के बावजूद वो अपने काम में सफल नहीं हो पाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुंडली में अगर सूर्य कमजोर होता हैं तो चीनी के माध्यम से सूर्य की स्थिति को मजबूत किया जा सकता हैं। तांबे के पात्र में पानी में चीनी मिलाकर पीने से सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।
– घर से अगर आप किसी शुभ कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं तो हमेशा चीनी का सेवन जरूर करें। इससे आपको उस कार्य में सफलता मिलने की उम्मीद काफी बढ़ जाती हैं। घर से निकलते वक्त तांबे के बर्तन में चीनी और पानी लें और इसे घोलकर थोड़ा सा पी जाएं।
– अगर किसी के घर में पीड़ा और कष्ट पीछा ही नहीं छोड़ते तो इसमें भी चीनी से जुड़ा उपाय कारगर साबित हो सकता है। आटे की रोटी में चीनी मिलाकर कौवों को खिलाने से व्यक्ति की परेशानियां कम होती है। बता दें कि इस उपाय को कई दिनों तक करना अच्छा माना जाता है।
ये भी पढ़ें: जब गणेश जी ने तोड़ा था कुबेर का घमंड, जानिए इससे जुड़ी रोचक पौराणिक कथा
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। OTT India इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)