Christmas Island Red Crab: पिछले कुछ दिनों पहले मिस्र के दक्षिणी हिस्से में स्थित असवान में बिच्छुओं के आतंक की खबर सुनने को मिली थी। जहां तेज़ बारिश के बाद इतनी बड़ी तादाद में बिच्छू के काटने की खबर ने सभी को हिला के रख दिया। रोजाना हॉस्पिटल में बिच्छुओं के हमले से घायल लोग पहुंच रहे थे। इसमें तीन लोगों की मौत और हज़ारों लोगों के बिच्छु काटने के बाद धुंधला दिखाई देने लगा था। अब वैसी ही एक खबर सामने आ रही है ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस आइलैंड (Christmas Island Red Crab) से, जहां सड़कों पर हर जगह केकड़े ही नज़र आ रहे हैं।
करीब 5 करोड़ से ज्यादा रेड क्रैब सड़कों पर:
बता दें हर साल ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस आइलैंड पर करोड़ों केकड़ों का जमावड़ा लगता है। जानकारी के मुताबिक हर साल ऐसा नज़ारा देखने को मिलता है। केकड़े हर साल प्रजनन के लिए एक छोर से दूसरे छोर स्थित महासागर तक का सफर तय करते हैं। केकड़े के प्रजनन के समय सड़कों पर आप चल नहीं सकते हो। इसको देखते हुए सरकार जब इन केकड़ों के प्रजनन का समय होता है तो सड़कें बंद कर देते है। इस साल अन्य वर्षों के मुकाबले अधिक केकड़े दिखाई दे रहे है। इस बार इनकी संख्या 5 करोड़ के पार बताई जा रहा है।
Millions of red crabs take over Christmas Island on yearly migration https://t.co/7zMOWoJh6D pic.twitter.com/FjV3EsT5IK
— Mothership.sg (@MothershipSG) November 17, 2021
सड़कों से लेकर घरों तक हर जगह केकड़े ही केकड़े:
दुनिया में शायद ही कोई ऐसी जगह होगी जहां सड़कों और घरों तक केकड़े नज़र आते हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस आइलैंड पर यह आम बात है। यहां रहने वाले लोगों को हर साल इस समय बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। केकड़ों की वजह से सड़कें पूरी तरह लाल दिखाई देती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक हर साल पहली बारिश के बाद अक्टूबर या नवंबर महीने में ये केकड़े बच्चे पैदा करने के लिए जाते हैं।
इसे भी पढ़े: मिस्र में फैला बिच्छुओं का आतंक, बिच्छुओं के हमले से 500 से ज्यादा लोग घायल
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4