CM Advisor Appointed: रविवार का दिन राजस्थान कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पायलट-गहलोत खेमे को एक करने में कांग्रेस आलाकमान कामयाब हुआ। गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में सचिन पायलट के करीबी विधायकों को पार्टी ने पूरी तवज्जो दी। जिसके बाद पायलट ने मीडिया के सामने कहा ”राजस्थान कांग्रेस में कोई खेमे थे ही नहीं, ये तो मीडिया वाले अपनी TRP के लिए ऐसा दिखाते थे। वहीं सीएम गहलोत ने देर रात एक और बड़ी घोषणा की। मंत्री बनने से वंचित रहे छह विधायकों को मुख्यमंत्री का सलाहकार (CM Advisor Appointed) बनाया है। इन्हें मंत्री का दर्जा मिलेगा।
तीन निर्दलीय और तीन कांग्रेस विधायक बने सलाहकार:
मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से कई विधायक नाराज़ थे। लेकिन सीएम गहलोत ने इन सब का ध्यान रखते हुए छह विधायकों को मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया है। इसमें तीन निर्दलीय और तीन कांग्रेस विधायकों को शामिल किया गया है। कांग्रेस विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा, दानिश अबरार, निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा बाबूलाल नागर, रामकेश मीणा को सलाहकार बनाया है। ये छहों अपने क्षेत्र के बड़े प्रभाव वाले नेता माने जाते है। लेकिन मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली तो इन सभी को सीएम ने अपनी टीम में शामिल करके इनको बड़ा तोहफा दिया है।
15 विधायकों को बना सकते है संसदीय सचिव:
पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान पर अपनी पूरी नज़र टिका रखी थी। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में कांग्रेस एकजुट नज़र आ सकती है। सीएम के सलाहकार नियुक्त होने के बाद अब करीब 15 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया जा सकता है। सीएम आज कल में ससंदीय सचिव नियुक्त कर सकते हैं। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन के लिए पायलट-गहलोत को एक करना बड़ी चुनौती मानी जा रही थी। लेकिन अब मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रभारी अजय माकन का कद पार्टी में बढ़ गया है।
बता दें करीब 2 साल से सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींचतान चलती रही थी। जिसका कांग्रेस आलाकमान को हल निकालने में काफी समय लग गया। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में करीब 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस मंत्रिमंडल विस्तार में सचिन पायलट खेमे के चार विधायकों को शामिल किया गया है।
इसे भी पढ़े: राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार आज, 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री लेंगे शपथ, देखें पूरी लिस्ट
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4