Cold Wave in Rajasthan: राजस्थान के लोगों के लिए आने वाले दिनों में सर्दी का सितम रहेगा। दिवाली के बाद से सर्दी का असर बढ़ने लगा है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस (Cold Wave in Rajasthan) से नीचे पहुंच चुका है। सुबह मौसम भी ठंडा रहने लगा है। शाम के के समय सर्दी का असर अधिक हो रहा है। प्रदेश के कई जिलों में रात होते-होते तेज कंपकपाती सर्दी पड़ने लग रही है।
राजस्थान में बढ़ा सर्दी का सितम!
प्रदेश में मौसम में हुए बदलाव के साथ सर्दी का असर दिखाई दे रहा है। सुबह-सुबह लोग अब अलाव का सहारा लेना भी शुरू कर चुके है। लोगों ने अचानक बढ़ती सर्दी के चलते घरों में रजाइयां और कंबल निकाल लिए है। इसके साथ ही बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संभावना जताई जा रही है कि नवंबर और दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
मौसमी बीमारियों ने पकड़ा जोर:
मौसम में हुए बदलाव के साथ ही मौसमी बीमारियों ने जोर पकड़ लिया है। हॉस्पिटलों में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। सर्दी-खांसी और जुकाम के मरीजों की तादाद ज्यादा देखने को मिल रही है। डेंगू बुखार का पहले से ही जोर देखने को मिल रहा है। ऐसे में सर्दी में लोग गर्म कपड़ें पहनकर अपना बचाव करें।
किसानों को सता रहा पाले का डर:
अचानक गिरते तापमान और बढ़ती ठंड के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज़ सर्दी का असर तड़के खेतों में देखने को मिल रहा है। हल्की-हल्की बर्फ की परत जम जाती है। इससे फसलों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। पिछले साल भी राजस्थान में पाला पड़ने से फसलों को काफी नुकसान हुआ था। अब एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में करणी माता का दिव्य मंदिर, चूहों वाली माता के नाम से है प्रसिद्ध
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4