Coldest Place in Rajasthan: राजस्थान की गर्मी के बारे में तो शायद पूरी दुनिया ने सुना होगा। रेतीले धोरे गर्मियों में तप के लाल पड़ जाते है। लेकिन अब सर्दियों में पुरे देश में राजस्थान चर्चा का विषय बना हुआ है। अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो सबसे ज्यादा सर्दी का कहर राजस्थान में देखने को मिल रहा है। राजस्थान के सीकर में फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 दर्ज (Coldest Place in Rajasthan) किया गया है। हाड़कंपा देने वाली सर्दी से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
खेतों में जमी बर्फ की चादर:
शेखावाटी क्षेत्र में सुबह-सुबह जब लोग बाहर निकलते है तो उन्हें खेतों में बर्फ की चादर नजर आती है। पेड़ों की टहनियों से टपकने वाली ओस की बूंदे गिरने से पहले ही जम रही है। इससे भयानक ठंड का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। सीकर के अलावा चूरू और झुंझुनूं में भी तापमान जमाव बिंदु से 4-5 डिग्री नीचे बना हुआ है। इससे किसानों के लिए मुसीबत बनती दिखाई दे रही है। इससे फसलों को भारी नुकसान होने का डर बना हुआ है।
लोग पुरे दिन अलाव के सहारे निकालते है दिन:
राजस्थान के ज्यादातर जिलों में तापमान शून्य से नीचे या उसके आस-पास बना हुआ है। कामकाजी लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सुबह से लेकर शाम तक अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई देते है। पहाड़ों में बर्फबारी और नॉर्थ वेस्ट इलाकों से आने वाली हवाओं की वजह से लोगों को ठिठुरन और शीतलहर खर बरपा रही है।
फतेहपुर में टूटा 2014 का रिकॉर्ड:
बता दें सर्दियों में सीकर के फतेहपुर की चर्चा अक्सर सुनने मिलती है। फतेहपुर में हर साल राजस्थान में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान देखने को मिलता है। लेकिन इस बार यहां सर्दी अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। फतेहपुर में सर्दी ने इस बार 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फतेहपुर में 2014 में माइनस 4.6 न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ था। लेकिन रविवार सुबह यहां रिकॉर्ड तोड़ माइनस 5.2 तापमान दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: शीतलहर से ठिठुरा ‘राजस्थान’, फतेहपुर में पारा करीब माइनस 4 डिग्री
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4