Congress Padayatra in Amethi: अब लगातार उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही है। सीएम योगी और पीएम मोदी जहां भाजपा के चुनावी तैयारियों को धार दे रहे है वहीं दूसरी तरफ सपा की तरफ से अखिलेश यादव अपने विजय रथ यात्रा पर सवार है। शनिवार को यूपी में कांग्रेस ने अमेठी में बड़ी जनसभा का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हुए। दोनों भाई-बहन ने मिलकर अमेठी की सड़कों पर विशाल प्रतिज्ञा पद यात्रा (Congress Padayatra in Amethi) भी निकाली, जिसमें भारी जनसैलाब देखने को मिला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है।
कोरोना के समय सबसे अमीर लोगों का लाखों करोड़ का टैक्स माफ किया। जब मजदूरों ने बस-ट्रेन का टिकट मांगा तो उन्हें मना कर दिया गया, पैदल चलने पर मजबूर किया: श्री @RahulGandhi #BJPBhagaoMehangaiHatao pic.twitter.com/qy78wPCbOk
— Congress (@INCIndia) December 18, 2021
बेरोजगारी और महंगाई देश का सबसे बड़ा सवाल: राहुल गांधी
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि ”2004 में जब मैं राजनीति में आया और मैंने पहला चुनाव अमेठी से लड़ा था और आपने मुझे राजनीति सिखाई, मैं आपको धन्यवाद देता हूं।
इसके बाद पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि ”आज देश के सामने दो सबसे बड़े सवाल हैं- बेरोजगारी और महंगाई। इन सवालों का जवाब न मुख्यमंत्री देते हैं, ना प्रधानमंत्री।”कुछ दिन पहले प्रियंका मेरे पास आईं और उसने मुझसे कहा कि लखनऊ चलो। मैंने उससे कहा कि लखनऊ जाने से पहले मैं अपने घर जाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि अमेठी मेरा घर है। मुझे यहां से कोई अलग नहीं कर सकता है।
एक बहुत पुराना रिश्ता है अमेठी के साथ।
प्रेम और सच्चाई का रिश्ता है। राजनीति का नहीं जज्बात का रिश्ता है अमेठी के साथ।धन्यवाद अमेठी ढेर सारे प्यार के लिए और भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ इस हुंकार के लिए। pic.twitter.com/gjsiHYyh5k
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 18, 2021
पिछले चुनाव में यहाँ झूठ का जाल फैलाया गया: प्रियंका गांधी
इस सभा में प्रियंका गांधी ने भी मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ”पिछले चुनाव में यहाँ झूठ का जाल फैलाया गया। यह जाल उन्हीं लोगों ने फैलाया, जो पिछले साढ़े सात सालों से पूरे देश में झूठ का जाल फैला रहे हैं। आप में बहुत विवेक है, पहचानिए क्या हो रहा है।” इसके बाद कोरोना काल कि याद दिलाते हुए प्रियंका बोली कि ”जब कोरोना के दौरान लॉकडाउन लगा तो यहाँ के लोग अन्य प्रदेशों में फंसे थे, मदद की गुहार लगा रहे थे। तब कहाँ थीं यहाँ की सांसद, तब कहाँ थी भाजपा सरकार।”
इसके आगे उन्होंने किसानों के लिए भी आवाज़ उठाते हुए कहा कि ”क्या आपको ऐसे प्रधानमंत्री चाहिए, जो गन्ने का बकाया नहीं दे सकते, खाद का दाम कम नहीं कर सकते, गेहूं-धान का सही दाम नहीं दे सकते। लेकिन ₹8000 करोड़ के जहाज में उड़कर आपके यहाँ वाराणसी में नौटंकी करने आ सकते हैं।”
ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले चाचा-भतीजे के गिले-शिकवे हुए दूर, अखिलेश के साथ हुए चाचा शिवपाल
ऐसी ही अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App