Congress Rally in Jaipur: राजस्थान के जयपुर में रविवार कांग्रेस की बड़ी जनसभा शुरू हो चुकी है। देशभर से कांग्रेस के करीब 2 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे है। यह पहला मौका होगा जब कांग्रेस के तीनों दिग्गज नेता सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगे। इस रैली (Congress Rally in Jaipur) का आयोजन कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया है। उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस के तमाम नेता केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमले करने की तैयारी में हैं।
सीएम गहलोत की होगी अग्निपरीक्षा!
बता दें इतनी बड़ी रैली के आयोजन के लिए कांग्रेस ने जयपुर को चुना है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को कांग्रेस का दिग्गज नेता माना जाता है। ऐसे में उनको इस रैली के आयोजन का जिम्मा कांग्रेस आलाकमान ने बहुत सोच-समझकर दिया है। वहीं यह रैली खुद सीएम गहलोत के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है। रैली के लिए भीड़ जुटाने के साथ पार्टी को एकजुट रखना गहलोत के लिए बड़ी चुनौती होगी। अगर यह रैली सफल होती है तो सीएम गहलोत का पार्टी में कद और बढ़ जाएगा।
भाजपा ने किया पलटवार:
इस रैली को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। सोशल मीडिया पर जहां रैली के खिलाफ राजस्थान में सबसे अधिक पेट्रोल-डीजल के दामों की चर्चा के साथ देश में सबसे अधिक बिजली भी राजस्थान में महंगी बताई जा रही है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने राहुल गांधी से जबाब करते हुए 6 सवालों के जबाब की मांग की है.. उन्होंने ट्वीट करते हुए बाकायदा ये 6 सवाल ट्विटर पर पोस्ट भी किए है जो इस प्रकार है…
राहुल गांधी आ रहे हैं तो 60 लाख किसानों के संपूर्ण कर्जा माफ़ी का वादा पूरा करें या राजस्थान की जनता को आज मनोरंजन से तो कम से कम वंचित न करें।#SabseMahngaRajasthan pic.twitter.com/XqDU7PxgQY
— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) December 12, 2021
1.राजस्थान सर्वाधिक अपराध ग्रस्त क्यों हो गया?
2.आपने दस तक गिनती करके क़र्ज़ा माफ़ी की घोषणा की थी, आखिर क्या वजह है आपकी सरकार ने कर्ज़ माफ नहीं किया?
3.सर्वाधिक बेरोज़गारी राजस्थान में है, आपके किए गए वादे भत्ते और नौकरियों का क्या हुआ?
4.सर्वाधिक अवैध खनन यहीं क्यूं होता है?
5.सर्वाधिक अवैध शराब प्रदेश में ही क्यूं बिकती है?
6.सर्वाधिक अवैध शिकार यहीं क्यूं होते हैं?
इसे भी पढ़े:…जब ट्रेन ड्राइवर ने दही खरीदने के लिए रोक दी रेल, रेल मंत्री ने नौकरी से हटाया