Corona In Maharashtra: कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन को लेकर पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई है। वहीं भारत में रिकॉर्ड स्तर पर टीकाकरण के बाद भी कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना का ब्लास्ट हुआ है। महाराष्ट्र (Corona In Maharashtra) के एक वृद्धाश्रम में रहने वाले 67 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
60 साल से अधिक है ज्यादातर लोग:
बता दें कई दिनों बाद एक साथ इतने लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। मिली जानकारी के मुताबिक वृद्धाश्रम में पॉजिटिव पाए गए 67 लोगों में से 5 लोग स्टाफ के सदस्य हैं। इन सभी को ठाणे जिले के एक सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वृद्धाश्रम में एक साथ कोरोना ब्लास्ट के बाद इस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही आस-पास रहने वाले लोगों की जांच की जाएगी। बता दें इस वृद्धाश्रम का एक शख्स शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने वृद्धाश्रम जाकर 109 लोगों का टेस्ट किया गया। जिसमें 67 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
62 लोगों का हो चूका है पूर्ण टीकाकरण:
बता दें एक साथ इतनी संख्या में कोरोना के संक्रमित पाए जाने के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसमें से आधे से ज्यादा लोग एसिम्प्टोमैटिक हैं। बाकी सामान्य सर्दी-जुखाम के लक्षणों के मरीज है। लेकिन इसमें चिंता की बात है कि ‘इसमें से 62 मरीज ऐसे हैं, जिनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।’ वहीं 15 मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। वहीं इन संक्रमितों में से एक की हालत खराब बताई जा रही है। जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया है।
अभी और सावधानी बरतने की जरूरत है: एक्सपर्ट्स
कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच अब एक्सपर्ट्स भी अपनी राय दे रहे है। एक्सपर्ट्स की राय के मुताबिक अभी और सावधानी बरतने की जरूरत है। विदेशों में कोरोना का नया वैरिएंट पाया गया है, जो चिंताजनक बात है। जिस तरह से पहले लोगों ने सावधानी बरती थी वैसे ही आगे भी सतर्क रहना बहुत जरुरी है। लेकिन बढ़ते मरीजों ने एक बार फिर सरकार के साथ आमजन की नींद उड़ा दी है।
ये भी पढ़ें: क्या है कोरोना का नया ओमीक्रॉन वेरिएंट, जानें डेल्टा वेरिएंट से है कितना खतरनाक
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4