Corona Update in India: देश में एक बार फिर कोरोना बेलगाम हो चुका है। नए साल की शुरुआत में कोरोना की रफ्तार फुल स्पीड में नज़र आ रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2022 की शुरुआत से पहले देश में 8-10 हज़ार नए केस आ रहे थे, लेकिन इस साल के अभी 6 दिन ही गुजरे है और कोरोना के नए मामलों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में भारत में Covid-19 के (Corona Update in India) 1,17,100 नए केस पाए गए हैं। जो गुरुवार की तुलना में 28.8% फीसदी ज्यादा हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 302 लोगों की मौत हुई।
7 महीने बाद 1 लाख के पार नए केस आए:
जिस बात का जिक्र बार-बार WHO कर रहा था वो बात अब सत्य होती नज़र आ रही है। WHO ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन की पुष्टि होने के बाद दुनिया को आगाह किया था कि इसकी रफ्तार डेल्टा वेरिएंट से काफी अधिक है। इस बार कोरोना की लहर नहीं बल्कि सुनामी आ सकती है। अब दुनिया में ऐसा ही होता नज़र आ रहा है। जहां अमेरिका में एक दिन में दस लाख केस सामने आ चुके है। वहीं भारत में सिर्फ सात दिन में रोजाना के केस 10 हज़ार से 1 लाख को पार कर गए है। सात महीने के बाद देश में पहली बार एक दिन में 1 लाख के पार केस दर्ज किए गए है।
इन पांच राज्यों में विकराल रूप ले चुका है कोरोना:
शुक्रवार को जारी आंकड़ों पर नजर डाले तो देश के पांच राज्यों में कोरोना से हालत बेहद चिंताजनक बने हुए है। इसमें महाराष्ट्र, प.बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु और कर्नाटक का नाम शामिल है। देश के कुल नए मामलों के करीब 68 फीसदी केस इन्हीं राज्यों में पाए गए है। पिछले 24 घंटों में देश में सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में 36,265 में पाए गए है। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 15421 केस, दिल्ली में 15097 केस, तमिलनाडु में 6983 केस, कर्नाटक में 5031 केस सामने आए है।
बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा:
इस बार लोग ओमीक्रॉन को कुछ ज्यादा ही हल्के में लेने लग रहे है। लेकिन कोरोना से हो रही मौत का आंकड़ा अब डरावना दिखाई देने लगा है। भारत में पिछले 24 घंटे में 302 लोगों की मौत हुई है। अब तक 4.83 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक मौत केरल में 221 लोगों की हुई। इसके अलावा बंगाल में 9 लोगों की जान गई।
ये भी पढ़ें: कोरोना का टीका लगवाने के बाद भूलकर भी ना लेवें पैरासिटामोल दवा!, भारत बायोटेक ने बताई वजह
ऐसी ही अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App