Cricketer Jaskaran Malhotra: क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। किस मैच में कौनसा रिकॉर्ड टूट जाए या कोई नया रिकॉर्ड बन जाए पता नहीं चलता है। गुरूवार को अमेरिकी क्रिकेटर जसकरण मल्होत्रा ने इतिहास रच दिया। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ दूसरे मैच में जसकरण (Cricketer Jaskaran Malhotra) ने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर बड़ा कारनामा कर दिखाया। इसके साथ ही वो अमेरिका की तरफ से क्रिकेट में शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन गए।
चंडीगढ़ में जन्मे है जसकरण मल्होत्रा:
भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर जसकरण मल्होत्रा का जन्म चंडीगढ़ में हुआ है। लेकिन उन्होंने क्रिकेट के लिए अमेरिका को चुना। वर्तमान में वो अमेरिका के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ माने जाते है। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ इस मैच में मल्होत्रा ने गेंदबाज़ों पर जमकर कहर बरपाया। उन्होंने अपनी पारी में 124 गेंदों का सामना करते हुए 16 छक्के और 4 चौकों की सहायता से 173 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। यह किसी भी अमेरिकी क्रिकेटर द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वाधिक स्कोर है। जसकरण से पहले 2019 में लॉरेन जोन्स ने 95 रनों की पारी खेली थी।
🏏 173* runs off 124 balls
💥 4 fours and 16 sixes
🔥 Six sixes in one over
🚨 First man to score an ODI century for USAA busy day at the office for Jaskaran Malhotra. #USAvPNG | 📸 @usacricket pic.twitter.com/VyVnxX40Xi
— ICC (@ICC) September 9, 2021
वनडे में लगातार 6 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़:
क्रिकेट काफी समय से चलता आ रहा है। लेकिन जसकरण ने जो कारनामा किया है वो बहुत ही कम देखने को मिलता है। वनडे इतिहास में अब वो पूर्व अफ़्रीकी क्रिकेटर हर्षल गिब्स के बाद लगातार 6 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए है। गिब्स ने 2007 के विश्वकप के दौरान नीदरलैंड के खिलाफ पहली बार वनडे क्रिकेट में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं क्रिकेट के इतिहास की बाद करें तो अब तक चार बार इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए।
सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रहें दूसरे स्थान पर:
आपको बता दें जसकरण ने अपनी इस पारी के एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। पहले तो गेंदबाज़ गौडी टोका की सभी गेंदों को बॉउंड्री के बाहर भेजकर इतिहास रचा। इसके बाद भी जसकरण का बल्ला खूब गरजा। उन्होंने इस पारी में 16 छक्के जड़ते हुए भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वनडे मैच की एक पारी में में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन के नाम है। मॉर्गन ने 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ एक पारी में 17 छक्के जड़े थे।
यहाँ पढ़ें: T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का ऐलान
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4