CWC Meeting Congress: कांग्रेस कार्य समिति यानी CWC की शनिवार को अहम बैठक हुई। इसमें संगठन के चुनाव से लेकर आने वाले विधानसभा को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक (CWC Meeting Congress) में सभी की निगाहें नए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर थी। लेकिन इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने साफ़ शब्दों में कहा कि वह ही पार्टी की स्थायी अध्यक्ष हैं तथा उनसे बात करने के लिए मीडिया का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर भी सोनिया गांधी ने कहा कि ”कोरोना के चलते संगठन के चुनाव में देरी हुई है।” कांग्रेस कार्य समिति में पार्टी अध्यक्ष का चुनाव अगले साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच करवाने का फैसला हुआ है।
बैठक में किये गए तीन प्रस्ताव पारित:
इस बैठक में 3-4 नेताओं को छोड़कर तमाम बड़े कांग्रेस नेता शामिल हुए। सीडब्ल्यूसी की बैठक में राजनीतिक हालात, कृषि संकट और किसानों पर हमले तथा महंगाई पर तीन प्रस्ताव भी पारित किए गए। पिछले दिनों हुई लखीमपुर घटना में कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया था। आने वाले समय में कांग्रेस एक बार फिर किसानों कि आवाज़ उठाएगी। वहीं देश में महंगाई भी चरम सीमा पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भी इस बैठक में चर्चा हुई।
अगले साल होंगे कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव:
पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसको लेकर इस बैठक में मुख्य चर्चा हुई। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भी तारीखों को एलान किया गया। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संगठनात्मक चुनाव का पूरा कार्यक्रम सामने रखा। संगठनात्मक चुनावों के मद्देनजर आगामी एक नवंबर से कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाएगी, जो अगले साल 31 मार्च तक चलेगा। चौदह से 29 नवंबर के बीच महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।
एक बार फिर उठी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग:
बता दें कांग्रेस के कुछ बड़े नेता गांधी परिवार के रवैये से खुश नहीं है। वहीं कांग्रेस नेताओं का एक बड़ा तबका राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनाने की मांग निरंतर करता आ रहा है। शनिवार को हुई इस मीटिंग में एक बार फिर राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी की कमान देने की मांग उठी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य कई नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। जिसका सभी ने समर्थन भी किया।
ये भी पढ़ें: CWC की अहम बैठक आज, इन तीन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, जानिए…
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4