Deandra dotin: क्रिकेट में क्रिस गेल को शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो नहीं जानता होगा। लेकिन आज हम आपको बताएंगे महिला क्रिकेट की ‘गेल’ डेंट्रा डोटिन के बारें में। आप चौंक गए होंगे महिला क्रिकेट की ‘गेल’ शब्द का प्रयोग क्यों किया गया है। तो चलिए हम आपको बताते है… क्रिस गेल अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाने जाते है। उसी तरह विंडीज महिला क्रिकेट टीम में डेंट्रा डोटिन (Deandra dotin) शामिल है। जो गेल की तरह गेंद को आसानी से बॉउंड्री के पार पहुंचा देती है।
अफ्रीका के खिलाफ खेली 150 रन की नाबाद पारी:
बता दें विंडीज महिला टीम इस समय अफ्रीका के दौरे पर है। यहां उन्हें पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला शुक्रवार को जोहानसबर्ग के मैदान पर खेला गया। इस मैच में अफ्रीका की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले विंडीज टीम को बल्लेबाज़ी का न्योता दिया। शुरूआती दो झटकों के डेंट्रा डोटिन ने मोर्चा संभाला। डोटिन ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए ताबड़तोड़ शतक जमाया। बारिश की वजह से मैच रुकने तक डोटिन ने 158 गेंदों पर 150 रन बनाए। जिसमे 18 चौके और चार छक्के शामिल थे।
जोहानसबर्ग के मैदान पर पहला शतक:
इस शतक के साथ डेंट्रा डोटिन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले किसी भी मेहमान महिला खिलाड़ी ने जोहानसबर्ग के मैदान शतक नहीं जमाया था। लेकिन डोटिन ने तो बड़ी आसानी से शतक लगाया और फिर 150 का आंकड़ा भी छू लिया। अगर बारिश की खलल नहीं होती तो वो दोहरा शतक भी लगा सकती थी। यह डोटिन का वनडे में सर्वाधिक स्कोर था। इससे पहले डोटिन ने पाकिस्तान के खिलाफ 132 रनों की पारी खेली थी।
बारिश की वजह से डोटिन की पारी पर फिरा पानी:
बता दें मैच में बार-बार बारिश की दखल देखने को मिली। कई बार मैच को रोकना पड़ा। मैच को जीतने के लिए अफ्रीका को 29 ओवर में 209 रन बनाने थे। जबाब अफ्रीका की टीम 17 ओवर के बाद 88 रन ही बना पाई। जिसमें पांच विकेट आउट हो गए। लेकिन फिर बारिश ने अफ्रीका को हार से बचा लिया। मैच बिना नतीजा के रद्द हो गया।
इसे भी पढ़े: टीम इंडिया ने ढहाया अफ्रीका का सबसे मजबूत किला, सेंचुरियन टेस्ट में 113 रनों से जीता भारत
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4