(Dhaba style Sev tamatar) दोस्तों आप सब ने सेव टमाटर की सब्जी के बारे में तो सुना ही होगा| उसका स्वाद लाजवाब होता है और उस पर अगर ढाबा में बनी हुई सेव टमाटर मिल जाए तो क्या बात है, दिन ही बन जाता है| क्यों सोच के ही मुँह में पानी आ गया ना| कैसा हो अगर हम घर पर ही झट से ढाबा स्टाइल सेव टमाटर बना सके? जी हाँ झट से पढिये ये रेसिपी और फट से घर पर ही बनाकर खाए एक दम ढाबे जैसी सेव टमाटर की सब्जी :-
सबसे पहले ये सारी सामग्री इकट्ठा कर ले :-
- सब्जी बनाने वाली सेव – 1 कटोरी (अपने हिसाब से मोटी, पतली सेव ले)
- टमाटर – 2 मीडियम साइज़ के
- जीरा – ¼ चम्मच
- लहसुन और अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच
- प्याज़ – 2 मीडियम साइज़ के एकदम बारीक़ कटे हुए
- हरी मिर्च – 2, बारीक कटी हुई
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
- तेल – 3-4 चम्मच ( अपने अनुसार जैसा आप घर में खाते है)
- हल्दी – 1/4 चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच
- गरम मसाला – ½ चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- हरी धनिया पत्ती – ½ कटोरी बारीक कटी हुई
रेसिपी:–
Image Source: Google
- सबसे पहले एक पैन या कढ़ाई ले, उसमे मीडियम आंच पर तेल डाले और गर्म होने दे |
- तेल गर्म होने के बाद उसमे जीरा डाले |
- कटी हुई हरी मिर्च डाले |
- फिर लहसुन और अदरक का पेस्ट डाले और थोड़ी देर के लिए भुनने दे |
- जब अदरक -लहसुन भुन जाए तो उसके बारीक़ कटा हुआ प्याज़ डाले और उसे तब तक भुने जब तक उसका रंग बदल के गोल्डन ब्राउन ना हो जाए |
- एक बार प्याज़ अच्छे से भुन जाए , फिर उसमे टमाटर डाले, और गैस को धीमी आंच पर कर दे |
- टमाटर को अच्छे से पकने दे और उसमे हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला ,और लाल मिर्च पाउडर डाले |
- उसके बाद स्वाद अनुसार उसमे नमक डाले |
- टमाटर जब अच्छे से पक जाए , तो उसमे 2 कटोरी पानी डाले |
- जब पानी उबल जाए फिर उसमे सेव डाले |
- सेव डालने के 3-4 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर इसे पकने दे |
- उसके बाद उसमे बारीक़ कटा हुआ धनिया पत्ता डालकर गर्म -गर्म परोसे |
यहाँ पढ़े: रात की बची चपातियों से बनाए ये लज़ीज़ रेसिपीस
ध्यान देने योग्य बाते :-
Image Source: Google
- बाजार में कई तरह की मोटी -पतली सेव मिलती है ,उसे अपने हिसाब से ले |
- अगर आप लहसुन वाली सेव का उपयोग करते है , तो सब्जी बनाते वक्त लहसुन का उपयोग न करे |
- अगर आप मोटी सेव का उपयोग करेंगे तो, ध्यान दे की पतली सेव के बदले उसको पकने में थोडा -ज्यादा समय लगता है |
- इसे आप रोटी, पराठा , पुरी किसी के बी साथ परोस सकते है |
- सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की इसे इसे गर्म -गर्म ही खाए |
अधिक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4