Dhanteras Shayari 2021: धनतेरस का त्योहार पर बाज़ारों में काफी रौनक देखने को मिलती है। दिवाली से दो दिन पूर्व मनाया जाने वाला धनतेरस के त्योहार का बड़ा खास महत्व माना जाता है। इस दिन लोग घर पर कुछ नया सामान खरीद कर लाते है। ये परंपरा काफी सालों से चलती आ रही है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस त्योहार पर लोग एक दूसरे को सन्देश के भेजकर बधाई भी देते है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है धनतेरस (Dhanteras Shayari 2021) पर भेजने के लिए खास बधाई सन्देश जिन्हे आप भी अपने परिवारजनों, मित्रों और जानकारों को भेज सकते है।
माता लक्ष्मी और धन्वंतरी की पूजा का बड़ा महत्व:
बता दें धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की तेरस को मनाया जाता है। इस दिन कुबेर और माता लक्ष्मी और धन्वंतरी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन से ही दिवाली की शुरुआत होती है। इस वर्ष धनतेरस त्योहार 2 नवंबर को मनाया जाएगा। तथा धनतेरस के दो दिन बाद दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाएगी।
Dhanteras Shayari 2021 (धनतेरस बधाई शायरी)
1. घर में हो धन धान्य और वैभव हो अपरंपार,
पुरे करो विधि विधान और कर्तव्य,
प्रसन्न होगी देवी लक्ष्मी सदा तुम पर,
धनतेरस की हैं सबको बधाई
2. धनतेरस का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाए खुशियां अपार,
माता लक्ष्मी विराजे आपके द्वार,
मनोकामना हो आपकी स्वीकार
मंगलमय हो धनतेरस का त्योहार
Happy Dhanteras 2021:
3.धन की बरसात हो,
लक्ष्मी क वास हो,
संकटों का नाश हो,
शान्ति का वास हो
हैप्पी धनतेरस 2021
4.धन की ज्योत का हो प्रकाश,
पुलकित धरती और जगमग आकाश
धनतेरस हो आपके लिए ख़ास
हैप्पी धनतेरस 2021
5.धन-धान्य भरी है धनतेरस,
धनतेरस का दिन है बड़ा ही मुबारक,
माता लक्ष्मी है इस दिन की संचालक,
आओ मिल करें धनतेरस पूजन
हैप्पी धनतेरस 2021
ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले इन 4 चीजों को निकाल दें घर से बाहर, वरना पड़ जाएगी गरीबी-दरिद्रता गले
6. धनतेरस का ये शुभ दिन आया,
सबके लिए नई खुशियाँ लाया,
लक्ष्मी, गणेश विराजे आपके घर में,
और आपके परिवार पर
सदा रहे खुशियों की छाया
मंगलमय हो धनतेरस का त्योहार
ये भी पढ़ें: धनतेरस के दिन जरुर खरीदें ये वस्तुएं, व्यापार में होगा चमत्कारिक लाभ
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। OTT India इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)