Diwali Vastu Tips: शास्त्रों में दिवाली के पर्व का खासा महत्व बताया गया है। भगवान राम के 14 वर्ष का वनवास पूरा करके जिस दिन अयोध्या लौटे थे। वो दिन कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का ही बताया जाता है। उस दिन अपने राजा राम के वनवास से लौटने पर इस दिन को उत्सव की तरह मनाया था। रात में दीपमालाएं प्रज्ज्वलित की थीं। उसी समय से ये परंपरा चलती आ रही है।
इन 4 चीजों को निकाल दें घर से बाहर:
लोग अपने घरों में दिवाली पर साफ़-सफाई, रंग-पुताई का काम करते है। वहीं धनतेरस पर नई चीज़ घर में खरीदकर लाते है। ऐसे में आज हम आपको बताते है कि दिवाली पर घर में पुराने और ना इस्तेमाल (Diwali Vastu Tips) किए जानी वाली चीजों को घर से दूर करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में इन चीजों को शुभ नहीं माना जाता है।
1. टूटे बर्तन:
अक्सर देखने को मिलता है धनतेरस पर लोग बर्तनों की काफी खरीदारी करते है। लेकिन दिवाली की सफाई के दौरान आग घर में पहले से काम आ रहा कोई ऐसा बर्तन है जो टूट गया हो या कहीं से चटक गया हो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल देवें। वास्तु के हिसाब से ये टूटा बर्तन सही नहीं रहता है। दिवाली का त्योहार घर में सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
2. बंद घड़ी:
बता दें कहा जाता है कि घड़ी का सीधा जुड़ाव इंसान कि किस्मत से होता है। दिवाली कि सफाई में एक और चीज़ जिसको आपको घर में बिलकुल नहीं रखना चाहिए वो है बंद घड़ी। अगर आपके घर में कोई ऐसी घड़ी है जो बंद पड़ गई है और खराब हो गई है तो आप उसे तुरंत घर से बाहर कर दें। घड़ी को परिवार और व्यापार की तरक्की से जोड़ कर देखा जाता है। ऐसे में ख़राब घड़ी को दिवाली की सफाई में बाहर निकाले।
3. खंडित मूर्तियां-
हर घर में देवी-देवताओं की मूर्तियां जरूर लगी होती है। ऐसे में दिवाली की सफाई के दौरान मूर्तियों को देखकर पता लगा लें कि अगर आपके घर पर भी कोई खंडित मूर्ति हैं तो उसे किसी मंदिर, पीपल, बरगद के पेड़ के नीचे रख सकते हैं। ऐसे करने से घर में कोई अशांति और अशुभ घटना नहीं होगी। अगर आपके पूजा घर में ऐसी कोई भी मूर्ति है तो आप तुरंत उसे बाहर कर दें।
4. टूटा कांच-
दिवाली पर अपने घर की सजावट करते समय एक बार घर की खिड़कियों पर गौर जरूर करें। अगर घर में कहीं कांच लगा हुआ है जो थोड़ा बहुत भी टूटा हुआ है तो उसे सफाई के दौरान उसे पूरी तरह से बाहर कर दें। टूटे हुए कांच को दुर्भाग्य का प्रतीक बताया गया है। ऐसे में दिवाली के मौके पर टूटे हुए कांच को बाहर निकाल देवें। ताकि घर की सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।
ये भी पढ़ें: धनतेरस के दिन जरुर खरीदें ये वस्तुएं, व्यापार में होगा चमत्कारिक लाभ
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। OTT India इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)