दशकों से लोगों के बीच Bermuda triangle को लेकर मिस्ट्री बनी हुई है| आखिर क्या रहस्य है, की इस बरमूडा ट्राएंगल की ओर जाने वाला हर जहाज, हर ऐरक्राफ्ट गायब हो जाता है? जो भी इस रहस्यमयी जगह से गुजरता है वो फिर कभी लौट कर नहीं आता है| कोई कहता है यह श्रापित है, तो कोई कहता है यह भूतिया है| तो कुछ लोगों का तो यह मानना है की यहाँ अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) अर्थात ऐलियन से जुड़ी घटनाये होती है, उनके विमान का आना – जाना लगा रहता है, और वे वहाँ से जाने वाले हर विमान को अपनी ओर खिंच लेते है|
कहाँ है ये बरमूडा ट्रायंगल?
Image Source: Google
यह उत्तरी अटलांटिक महासागर मे अमेरिका के मियामी शहर, प्युर्टोरिको (Puerto Rico) और बरमुडा द्वीप को जोड़ने वाला एक अनुमानित क्षेत्र है, माना जाता है की तीनों को जोड़ने वाला यह एक त्रिकोण है| इसी जगह पर आकर सारे जहाज मानो अदृश्य हो जाते है, किसी का कोई सुराख नहीं मिलता है| आज तक जहाज के साथ हजारों लोग भी गायब हुए है जो अभी तक लापता है| इसके इलाके मे आते ही Compass चलना बंद हो जाते है, और जहाज दुर्घटना का शिकार हो जाते है| Compass दिशा का ज्ञान कराता है| इसका उपयोग समुन्द्री और रेगिस्तानी इलाकों मे दिशा निर्देश हेतु किया जाता है|
क्रिस्टोफर कोलंबस ने भी किया था इसका जिक्र”
Image Source: Google
Bermuda triangle की सबसे पहले सूचना देने वाले क्रिस्टोफर कोलंबस थे| उन्होंने बताया की जब वह उसके बरमूडा क्षेत्र मे पहुचे तो उनके compass ने काम करना बंद कर दिया था| उसके बाद आसमान मे उनको आग का गोल सा दिखाई दिया| उसके बाद से इसको लेकर कर कई कहानियाँ सामने आई| कुछ लोगों का कहना था की समुन्द्री लुटेरों ने यहाँ आतंक मचा रखा है, अर्थात लुटेरे वहाँ जाने वाले हर जहाज को लूट लेते है और लोगों को मार देते है|
वैज्ञानिकों का क्या कहना है?
Image Source: Google
वैज्ञानिकों का इस पर कहना है की इस क्षेत्र मे होने वाले ज्वालामुखी विस्फोट के कारण इससे Methane गैस निकलती है, जो पानी के घनत्व को कम कर देती है, जहाज इसमे तैर नहीं पाते और डूब जाते है| साथ ही उस पर उनकी एक और थ्योरी है, की ऐसा हेक्सागोनाल बादलों की वजह से होता है| इस बादल के 6 कोण होते है| यह एयर बम की तरह कार्य करता है| इस क्षेत्र मे 170 मील (करीब 273 किलोमीटर) घंटे की रफ्तार से हवाएँ चलती है, और सुनामी जैसा माहौल होता है| जब ये हवाएँ समुन्द्री या हवाई जहाज के संपर्क मे आती है, फिर जहाज अपना संतुलन खो देते है और डूब जाते है| साथ ही यह शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र है जहाँ लोहे की चीज़े काम करना बंद कर देती है|
यहाँ पढ़ें: “कौन कर रहा है आपके नाम पर जालसाजी”
“बरमूडा ट्रायंगल से गायब हुए जहाज”
- सन 1945 मे फ्लाइट 19 कहाँ खो गया किसी को पता नहीं चला| यह एक बमवर्षक वायुयान था जो ट्रेनिंग उड़ान के दौरान बरमूडा क्षेत्र से गुजर रहा था| इसमे अमेरिकी नौसेना के 5विमान और 14 पायलेट थे| लेफ्टिनेंट चार्ल्स कैरोल टेलर (Charles Carroll Taylor) की अध्यक्षता मे यह उड़ान भरी गई थी| महज एक घंटे 45 मिनट बाद ही उन्होंने कंट्रोल रूम से संपर्क कर बताया की उनके compass ने काम करना बंद कर दिया है, दिशा का ज्ञान नहीं हो रहा है और वहाँ उन्हे कुछ असामान्य सा लग रहा है| फिर थोड़ी ही देर बाद उनका संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया| उसी शाम को उन्हे ढूंढने के लिए एक प्लेन बरमूडा ट्राएंगल की ओर भेजा गया, लेकिन सिर्फ 27 मिनट बाद उससे भी संपर्क टूट गया| वो सब लोग कहा गए उनके साथ क्या हुआ, आज तक किसी को पता नहीं चला है|
- 1872 को मैरी सेलेस्टी का गायब होना| यह एक व्यापारिक जहाज था जो बरमूडा ट्रायंगल से लापता हो गया था| पहले ऐसा माना गया की समुद्री डाकुओ द्वारा इसे लूटा गया होगा, लेकिन जब कुछ समय बाद यह जहाज अटलांटिक महासागर मे पाया गया तो उसमे सारा समान था लेकिन उस जहाज के साथ गए लोगों का कोई नामों निशान नहीं था|
यूएसएस साइक्लोप्स का 1918 मे गायब होना| अमेरिका के लेफ्टिनेंट कमांडर जी डब्ल्यू वर्ली 309 क्रू मेम्बर्स के साथ सफर कर रहे थे। बरमूडा ट्राएंगल को पार करते समय यह जहाज कहाँ चला गया उसकी कोई खबर नहीं मिली|जिस दिन यह लापता हुआ उस दिन मौसम भी सही था। कंट्रोल रूम को भी संदेश भेजे गए की सब ठीक चल रहा है| लेकिन अचानक से नजाने क्या हुआ और जहाज किस दुनिया में खो गया वो आज भी एक रहस्य बना हुआ है| - एलेन ऑस्टिन 1881 मे गायब हो जाना| वर्ष 1963 मे एसएस मरीन सल्फर क्वीन का गायब होना |1949 में स्टार्ट टाइगर और स्टार एरियल नाम की दो जहाज भी गायब हो चुके हैं|ऐसे बहुत सारे जहाज है जिनका आज तक पता नहीं चला है उनके साथ क्या हुआ था|
ऐसी ही रोचक खबरों के लिए जुड़े रहे OTT INDIA के साथ
अधिक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4