Former Mla Amrita Meghwal: राजस्थान में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे है। राजस्थान से सांसद दिया कुमारी ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। राजसमंद से सांसद दिया कुमारी ने कहा ‘जब एक पूर्व विधायक (Former Mla Amrita Meghwal) पर हमला हो सकता है तो क्या प्रदेश की बाकी माताएं, बहन, बेटियाँ सुरक्षित हैं? यह पहली बार नहीं जब प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए है। इससे पहले भी नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल कई बार प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा चुके है। शनिवार को भी एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया।
जब एक पूर्व विधायक पर हमला हो सकता है तो क्या प्रदेश की बाकी माताएं, बहन, बेटियाँ सुरक्षित हैं?#CrimeCapitalRajasthan
— Diya Kumari (@KumariDiya) November 7, 2021
सांसद दिया कुमारी ने उठाया कानून व्यवस्था पर सवाल:
सांसद दिया कुमारी ने आखिर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल क्यों खड़े किए। इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जयपुर में शनिवार देर शाम जालौर से भाजपा की विधायक रहीं अमृता मेघवाल पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बाइक पर सवार युवकों ने अमृता मेघवाल की गाड़ी का पीछा किया। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया पर कार के नजदीक आकर पत्थर फेंके। इससे कार का शीशा टूटा और आगे सीट पर बैठी अमृता के कान में चोट लगी। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले।
राजधानी जयपुर में बेखौफ बदमाश:
अब जब प्रदेश में पूर्व विधायक पर जयपुर के सबसे व्यस्त इलाके में इस प्रकार हमला होता है तो सवाल उठना भी लाज़मी है। इसी मामले को लेकर सांसद दिया कुमारी ने ट्वीट करते हुए लिखा ”राज्य कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था को लेकर बिल्कुल भी सजग नहीं है, जालोर की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल पर बेखौफ बदमाशों द्वारा हमला करने की घटना राज्य की लचर कानून व्यवस्था का जीता-जागता प्रमाण है। जब एक पूर्व विधायक पर हमला हो सकता है तो क्या प्रदेश की बाकी माताएं, बहन, बेटियाँ सुरक्षित हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व विधायक अमृता मेघवाल अपने परिवार के साथ शनिवार को जयपुर आई थीं। इस दौरान जब पूर्व विधायक अमृता मेघवाल बॉयोलोजिकल पार्क से से लौटकर सिटी के लिए रवाना हो गईं। तभी कुछ युवकों ने उनकी कार पर पत्थर फेंके। इससे कार के शीशे टूट गए। पत्थर उनके कान में आकर लगा। मेघवाल के कान से खून बहने लगा।
इसे भी पढ़े: बाइडन, जॉनसन को पीछे छोड़ विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम मोदी
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4