Goat Gives Birth Human Child: असम के कछार जिले एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कछार जिले के गंगा नगर गांव में एक बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया। इस बकरी ने जिस बच्चे को जन्म (Goat Gives Birth Human Child) दिया उसके दो पैर और कानों के अलावा बाकी पूरा शरीर इंसान की शक्ल जैसा दिखाई दे रहा था। लेकिन जन्म के कुछ देर बाद इस बच्चे दम तोड़ दिया। इसको देखकर पूरा गांव चौंक उठा।
बकरी के बच्चे का चेहरा था पूरी तरह शिशु की तरह:
इस बकरी के पालक ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘बकरी अपने ने जब अपने बच्चे को जन्म दिया तो वो देखकर हैरान रह गया, क्योंकि बकरी ने इंसानी शरीर जैसे बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे का पूरा शरीर किसी शिशु की तरह ही था और इसके साथ ही इसके पूंछ भी नहीं थी। बकरी द्वारा इस तरह के बच्चे को जन्म के बाद पशुपालक हैरान रह गया। बकरी द्वारा इंसानी शक्ल के बच्चे के जन्म की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
बच्चा ज्यादा देर जीवित नहीं रह पाया:
यह इलाका पूरी तरह ग्रामीण बताया जा रहा है। इसके आस-पास भी गांवो के कई लोग इसको देखने आ गए। फोटो में भी साफ़ दिखाई पड़ रहा है कि बकरी ने अविकसित बच्चे को जन्म दिया, जिसकी शक्ल हूबहू इंसानों से मिलती जुलती दिखाई दे रही है। लेकिन कुछ समय बाद इस बकरी के बच्चे की मौत हो गई। फिर गांव वालों ने मिलकर इसको पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसको दफन किया।
गाय ने दिया था दो सिर वाले बछड़े को जन्म:
इससे पहले एक गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। यह मामला ब्राज़ील के नोवा वेनेसिया नामक जगह पर सामने आया था। ग्रामीणों के इसको लेकर कहा था कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।
इसे भी पढ़े: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बजा ‘आप’ का डंका, भाजपा-कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4