Groom Slapped Bride: शादी-विवाह के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियां बटोरते है। लेकिन पिछले दिनों शादी के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई जिसको जानकर सभी हैरान रह गए। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के पनरुती का मामला बताया जा रहा है। यहां शादी में होने वाले स्टेज प्रोग्राम के समय दूल्हे-दुल्हन में लड़ाई (Groom Slapped Bride) हो गई और बात इतनी बिगड़ी कि उसी समय दुल्हन ने रिश्ता भी तोड़ दिया। बता दें शादी में दूल्हे ने समारोह के बीच में दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मामला बहुत बिगड़ गया और दुल्हन ने उसी समय दूसरे शख्स से शादी भी रचा ली।
स्टेज पर दुल्हन के भाई के नाचने से नाराज़ हुआ था दूल्हा:
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के पनरुती में हुई इस घटना की चर्चा अब पुरे देश में हो रही है। एक दूल्हे ने शादी समारोह में नाच के दौरान दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। इससे दुल्हन इतनी नाराज हो गई कि उसने उसी समय उस शख्स से शादी तोड़ दी।दरअसल, दूल्हा और दुल्हन जब स्टेज पर थे, उस समय दुल्हन का एक भाई वहां आ गया और उनके साथ नाचने लगा। इस बात से दूल्हे को गुस्सा आ गया और उसने दुल्हन को थप्पड़ मार दिया।
दुल्हन ने दूसरे शख्स से शादी की:
बता दें दूल्हे ने जब दुल्हन को थप्पड़ मारा तो उसेक बाद वहां मौजूद लोगों में आपस में मामला भी बिगड़ गया। इस घटना के बाद दुल्हन ने कहा कि अब वह इस शख्स से शादी नहीं करेगी। फिर दुल्हन ने वहीं शादी में आए एक शख्स को पसंद कर लिया और तय मुर्हूत पर शादी भी कर ली। दुल्हन के इस निर्णय को उनके परिवार वालों ने भी मान लिया और धूमधाम से शादी करवाई। इस शादी की चर्चा अब पुरे देश में हो रही है।
दूल्हे ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूल्हे ने इस बात की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। दूल्हा जो पेशे से इंजीनियर है, उसने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और लड़की के परिवार से 7 लाख रुपये का मुआवजा मांगा है। लड़के का कहना है कि शादी के अरेंजमेंट के लिए उसने 7 लाख रुपये खर्च किए थे।
ये भी पढ़ें: सावधान! आज से पीक पर होगी कोरोना की तीसरी लहर, बीते चार दिनों के आंकड़े भी हैं डरावने
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4