Happy Bday Aishwarya Rai: 1 नवंबर 1973 को मंगलौर में जन्मी ऐश्वर्या राय बच्चन को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकी है बच्चन परिवार की बहु। भले ही आज ऐश्वर्या ने फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन एक समय में वो हर निर्माता की पहली पसंद हुआ करती थी। आज इस ब्यूटी दीवा के बर्थडे (Happy BDay Aishwarya Rai) पर जानते है उनके जीवन की कुछ अनकही बातें।
ऐश्वर्या ने कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम:
आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐश्वर्या कई सुपरहिट फिल्में देने के बावजूद आज भी कई मूवीज में ना होने का अफ़सोस जताती है। दरअसल, राजा हिंदुस्तानी, कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, मुन्ना भाई एमबीबीएस, वीर जारा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में पहले ऐश्वर्या को ऑफर हुई थी लेकिन किसी कारणों के चलते वे इन फिल्मों का हिस्सा नहीं बन पाई। जिसका अफसोस आज भी अदाकारा को होता है।
ऐश्वर्या की खूबसूरती का हर कोई दीवाना:
ऐश्वर्या की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना है। और इसी खूबसूरती पर कई अभिनेता ऐश पर अपना दिल हार चुके है। जब एक्ट्रेस ने मॉडलिंग कि दुनिया में कदम रखा था तब उनका नाम भारत के टॉप मॉडल में शुमार के साथ जोड़ा गया था। लेकिन फिर जैसे ही ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में कदम रखा तो दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद ऐश्वर्या का नाम सलमान खान के साथ जुड़ा। दोनों को कई जगह एक साथ स्पॉट किया गया। लेकिन 2002 में दोनों अलग हो गए। यहां तक कि ऐश्वर्या ने सलमान के साथ अपने रिश्ते को किसी डरावने सपने की तरह बताया था। ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट करने का भी इल्जाम लगाया था।
विवेक ओबेरॉय के साथ भी जुड़ा था ऐश्वर्या का नाम:
सलमान खान से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय के साथ ऐश्वर्या रही। लेकिन इनका रिश्ता भी ज्यादा चल ना सका। फिर ऐश्वर्या की लाइफ में हुई जूनियर बच्चन की एंट्री और फिर दोनो ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करली। आज दोनों की एक बेटी आराध्या है। अपने परिवार की देखभाल में ऐश्वर्या ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। अंतिम बार एक्ट्रेस को अनिल कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म फन्ने खान में देखा गया था।
इसे भी पढ़े: रियलिटी शो में जज के रूप में जल्द ही नजर आएंगे शंकर महादेवन
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4
iOS: http://apple.co/2ZeQjTt