Happy Diwali 2021: देशभर में आज दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। दीपक की रोशनी से आज पूरा देश शाम को जगमगा उठेगा। दीपावली (Happy Diwali 2021) की रात को धन और वैभव की देवी लक्ष्मी माता औऱ गणेश जी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि जो इस दिन लक्ष्मी माता और गणेश भगवान की पूजा करता है उनके घर सौभाग्य, सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। देश में अधिकतर जगह शाम से ही पूजा शुरू होने के बाद दीये, लाइट्स जलाई जाती है। पूरा देश आज दीपक की रौशनी से जगमगा उठेगा।
दीपोत्सव के प्रकाश से सज उठेंगे बाजार:
देशभर में आज दीवाली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार से शुरू हुए दीपोत्सव के तहत महानगरों से लेकर गांव ढाणियों में दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। दीपोत्सव के प्रकाश से बाजार चमक उठे है। गुरूवार के दिन दीपोत्सव यानी दिवाली के पावन पर्व पर लोग शुभ मुर्हूत पर मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना करेंगे। धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घरों, प्रतिष्ठानों में उनका विधिवत पूजन किया जाएगा।
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का बड़ा महत्व:
बता दें दिवाली का एक ऐसा त्योहार है जब बाजार चमक उठते है। घरों पर दीपक की रौशनी देखते ही बनती है। दिवाली का पौराणिक महत्व भी काफी बताया गया है। पुराणों के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या की रात को देवी लक्ष्मी स्वयं धरती पर आती हैं और प्रत्येक घर में विचरण करती हैं। इस दौरान जो घर साफ-सुथरा और प्रकाशवान होता है वहां देवी लक्ष्मी ठहर जाती हैं। इसलिए देवी लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाता है।
दिवाली पर शुभ मुहूर्त:
प्रातः मुहूर्त (शुभ) – 06:35 सुबह से 07:58 सुबह
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 10:42 सुबह से 02:49 सुबह
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 04:11 रात्रि से 05:34 रात्रि
सायाह्न मुहूर्त (अमृत, चर) – 05:34 रात्रि से 08:49 रात्रि
ये भी पढ़ें: गुजरात के एक गांव में स्थापित गणेश भगवान के मंदिर का नाम इसलिए पड़ा रूदातल गणेश
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। OTT India इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)