Happy Diwali 2021 Wishes: दिवाली का त्योहार हमारे लिए सबसे ख़ास होता है। दिवाली के दिन को देशभर में आज बड़ी ही ख़ुशी और उल्लास के साथ यह पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास खत्म करके वापस अयोध्या आए थे। तब से लेकर आज तक यह परंपरा चलती आ रहा है। दिवाली (Happy Diwali 2021 Wishes) का त्योहार 5 दिनों तक मनाया जाता है- धनतेरस, कालीचौदस, दिवाली, नववर्ष, भाई दूज और लाभ पाँचम।
आजकल सोशल मीडिया के माध्यम से दिवाली शुभकामनाएं प्रेषित की जाती है। इसीलिए आज हम इस ख़ास दिन पर प्यार भरे बधाई सन्देश, फोटो और शायरी का एक संग्रह लेकर आए है। जिसमें आपको दिवाली पर आप अपने दोस्तों, परिवारवालों या रिश्तेदारों को भेज सकते हैं। आप इन Diwali Wishes को Facebook, WhatsApp or Instagram पर भी शेयर कर सकते हैं।
दिवाली पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश:
दीप जगमगाते रहें,
सबके घर झिलमिलाते रहें,
साथ हों सब अपने,
सब यूँ ही मुस्कुराते रहें।
शुभ दिवाली 2021
दिये की रौशनी से सब
ॲंधेरा दूर हो जाए,
दुआ है की जो चाहो आप
वो खुशी मंजूर हो जाए।
शुभ दिवाली 2021
Happy Diwali 2021 Shayari
दिवाली त्योहार दीप का,
मिलकर दीप जलाएंगे।
सजा रंगोली से आँगन को,
सबका मन हर्षायेंगे।
शुभ दिवाली 2021
मुस्कुराते हँसते दीप तुम जलाना,
जीवन में नई खुशियों को लाना,
दुःख दर्द अपने भूल कर,
सबको गले लगाना।
शुभ दिवाली
खुशियों का पर्व है दिवाली,
मस्ती की फुहार है दिवाली,
लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली,
अपनों का प्यार है दिवाली।
शुभ दिवाली 2021
जगमग जले ये सुंदर दीप,
चारों तरफ रौशनी ही रौशनी हो,
मेरी है यही दुआ, इस दिवाली पर
होठों पर आपके बस हँसी ही हँसी हो।
शुभ दिवाली 2021
सोने और चांदी की बरसात निराली हो,
घर का कोई कोना दौलत से न खाली हो,
सेहत भी रहे अच्छी चेहरे पे लाली हो,
हंसते रहें आप खुशहाली ही खुशहाली हो।
शुभ दिवाली 2021
यहां पढ़ें: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है काली चौदस का पर्व
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4