Hariyali Teej Pooja Vidhi: हरियाली तीज का दिन सुहागिनों के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन व्रत (Hariyali Teej Pooja Vidhi) रखने से पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन होता है। पंचांग के अनुसार 11 अगस्त 2021 को श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन भगवान-शिव और पार्वती का मिलान हुआ था।
शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा:
आपको बता दें पौराणिक ग्रंथों में इस दिन का ख़ास महत्व बताया गया है। हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरियाली तीज के दिन ही भगवान शिव और पार्वती जी का पुनर्मिलन हुआ था। इसलिए सुहागिनों के लिए इसका बड़ा महत्व है।
इस व्रत में स्त्रियां अन्न ग्रहण नहीं करती है:
हरियाली तीज का व्रत को करवा चौथ व्रत की तरह कठिन माना गया है। इस व्रत में स्त्रियां अन्न और जल का त्याग करती हैं। शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना और पूरी रात भजन कीर्तन करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। जीवन से दुःख दूर हो जाते है। हरियाली तीज पर कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इस व्रत का पुण्य प्राप्त करने के लिए इन बातों से दूर रहना चाहिए-
1.इस दिन बिल्कुल भी क्रोध ना करें।
2.व्रत रखने वाली महिलाएं नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
3.अहंकार का हमेश का के लिए त्याग करें।
4.अपनी वाणी में कभी दोष ना आने दें।
5.किसी भी चीज़ का लोभ ना करें।
6.किसी का अपमान न करें।
7.विवाद और तनाव से दूर रहें।
8. इस दिन दूध का सेवन ना करे।
9. व्रत रखने पर रात को सोए नहीं बल्कि भजन कीर्तन करें।
10.सुहागिनों को भूलकर भी कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए।
यहाँ पढ़ें: Hariyali Teej : क्यों मनाई जाती है हरियाली तीज, शिव-पार्वती से जुड़ी है कहानी
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। OTT India इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)