Harsh Firing Rajasthan: सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बावजूद राजस्थान में हर्ष फायरिंग की घटना होना आम बात हो गई। और जब मंत्रीजी के बेटे की शादी हो तो नियम कानून धरे रह जाते है। ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। यह वायरल वीडियो (Harsh Firing Rajasthan) राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बेटे चंद्रवीर सिंह की शादी के बाद हुए रिसेप्शन का बताया जा रहा है। इस वीडियो में सैंकड़ों मेहमानों की मौजूदगी में जमकर ठांय-ठांय की आवाज़ सुनने मिली। अब इसी हर्ष फायरिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत मालवीय के बेटे की शादी:
राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री महेंद्रजीत मालवीय के बेटे की शादी के बाद बांसवाड़ा आशीर्वाद समारोह हुआ। मंत्री साहब खुद प्रदेश के एक बड़े नेता है और उनकी बेटे की शादी भी भाजपा सरकार में में पूर्व मंत्री की बेटी से हुई है। ऐसे में मंत्री जी के बेटे जो वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे है, उन्हें नियम को ताक में रखने से किसी ने नहीं टोका। उनकी एक छोटी सी लापरवाही माहौल को गमगीन बना सकती थी। मालवीय के बेटे चंद्रवीर सिंह मालवीय का विवाह पूर्व मंत्री और भाजपा नेता धन सिंह रावत की बेटी के साथ हुआ है।
हर्ष फायरिंग के दौरान हो चुकी है कई अप्रिय घटना:
बता दें हर्ष फायरिंग की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। लेकिन इसके बावजूद शादी समारोह से लगातार हर्ष फायरिंग के वीडियो आते रहे हैं। भला अब पुलिस भी क्या करें मंत्री जी का पावर है। अगर कोई आम आदमी होता तो अब तक पुलिस अपनी कार्रवाई कर चुकी होती। लेकिन इस वीडियो पर भाजपा नेता लगातार सवाल उठा रहे है।
राजस्थान सरकार के मंत्री जी के पुत्र की शादी में राहुल गांधी जी आमंत्रित नहीं थे क्या?
उन्हें ये विडियो देखना चाहिए। हिंदू और हिंदुत्ववादी का फर्क बताने के पहले वे अगली रैली में कांग्रेस के बंदूकवादियों के बारे में विस्तार से बताएं! #Rajasthan pic.twitter.com/V33iOATJ8M
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) December 14, 2021
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने राहुल गांधी पर कसा तंज:
बता दें इस घटना का वीडियो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शेयर करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने लिखा ”राजस्थान सरकार के मंत्री जी के पुत्र की शादी में राहुल गांधी जी आमंत्रित नहीं थे क्या? उन्हें ये विडियो देखना चाहिए। हिंदू और हिंदुत्ववादी का फर्क बताने के पहले वे अगली रैली में कांग्रेस के बंदूकवादियों के बारे में विस्तार से बताएं!
ये भी पढ़ें: विक्की ने अंकिता का सबसे बुरे दौर में दिया था साथ, आसान नहीं थी दोनों की लवस्टोरी
बॉलीवुड की ऐसी ही अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App