Heavy Rain Alert Today: पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश ने जमकर कोहराम मचाया था। चेन्नई और कुछ अन्य जिलों में हुई मूसलाधार बारिश से पूरा शहर जलप्लावित हो गया था। कई जगहों में बाढ़ के हालात बन चुके थे। इसको देखते हुए NDRF की टीमों को तैनात किया गया था। अब एक बार फिर मौसम विभाग (Heavy Rain Alert Today) की चेतावनी ने तमिलनाडु सहित कई अन्य राज्यों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 में 7 राज्यों और केंद्र शाषित प्रदेशों (UT) में भारी बारिश होने का अनुमान है। केरल में 16 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
A Low Pressure Area over lay over central parts of Andaman Sea today. Become well marked over north Andaman Sea & adjoining Southeast BoB by 15th Nov. Concentrate into a Depression over west-central BoB by 17th Nov and reach near south Andhra Pradesh coast on18th Nov. pic.twitter.com/7RJsMepFZN
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 14, 2021
इन राज्यों में रहेगा भारी बारिश का जोर:
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 3-4 दिन बारिश कई राज्यों में संकट बनती दिखाई दे रही है। जिसमें ओडिशा, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी हल्की से भारी बारिश की संभावना बताई गई है। ऐसे में सर्दी के मौसम में अचानक बारिश के अलर्ट से लोगों की परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है।
मछुआरों के लिए जारी की एडवाइजरी:
तटीय इलाकों में अगले 2-3 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को भी समुंद्र किनारों पर ना जाने की नसीहत दी है। इसके लिए आईएमडी ने मछुआरों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। इस एडवाइजरी मछुआरों को जानकारी दी गई है। इसी तरह 16 से 18 नवंबर के बीच मछुआरों को बंगाल की खाड़ी से दूर रहने की सलाह दी गई है।
मौसमी बीमारियों से रहना होगा सावधान!
मौसम में हुए बदलाव और बारिश की चेतावनी के लोगों को मौसमी बीमारियों का डर सताने लग गया है। देश के ज्यादातर राज्यों में पहले से ही कोरोना और डेंगू बुखार ने जोर पकड़ रखा है। हॉस्पिटलों में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में हर रोज बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। सर्दी-खांसी और जुकाम के मरीजों की तादाद ज्यादा देखने को मिल रही है। ऐसे में सर्दी में लोग गर्म कपड़ें पहनकर अपना बचाव करें।
ये भी पढ़ें: चेन्नई में भारी बारिश ने बरपाया कहर, 3 जिलों में NDRF की 4 टीमें तैनात
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4