Heavy Rain in South India: बंगाल की खाड़ी में अचानक हुए मौसम बदलाव के चलते देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में (Heavy Rain in South India) तो हालात बहुत ही विकट बने हुए है। बारिश का सबसे अधिक असर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में देखने को मिल रहा है। दोनों राज्यों में अब तक करीब 60-70 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। भारी बारिश के कारण जान और माल का गंभीर नुकसान हुआ है। हज़ारों घर पूरी तरह तबाह हो चुके है। राहत और बचाव कार्य भी दिन-रात चल रहा है। इसके अलावा राज्य में रेल संपर्क भी खासा प्रभावित हुआ है।
कर्नाटक में बारिश से 24 लोगों की मौत:
कर्नाटक के कई जिलों में पिछले कई दिनों से तेज़ बारिश लगातार हो रही है। इससे प्रदेश में जान और माल का बहुत नुकसान हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार “कर्नाटक में भारी बारिश के कारण कुल 24 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब पांच लाख हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर फसल का नुकसान हुआ है। 600 से ज्यादा घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि करीब 8000 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके चलते मुख्यमंत्री बसवराज बोम्बई ने रविवार को अपने आवास पर एक बैठक की है। जल्द ही सीएम बोम्बई किसानों के लिए भी बड़े मुआवजे का एलान कर सकते है।
आंध्र प्रदेश में 30 से ज्यादा लोगों की मौत:
आंध्र प्रदेश में कर्नाटक से भी बुरे हालात बने हुए है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते प्रदेश के 33 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे है। आंध्र प्रदेश में पेन्ना नदी में बाढ़ आने की वजह स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। चित्तूर, कड़प्पा, अनंतपुर और नेल्लूर में भारी बारिश का सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। जल प्रलय के चलते रेल यातायात भी खासा प्रभावित हुआ। रेलवे ने इसको देखते हुए 100 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और 29 ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया गया है।
अगले पांच दिनों फिर बारिश की चेतावनी:
भारत मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट ने एक बार फिर कई राज्यों की चिंता बढ़ा दी है। इसमें कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी को शामिल किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बारिश होने के आसार है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 24 और 25 नवंबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
इसे भी पढ़े: राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार आज, 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री लेंगे शपथ, देखें पूरी लिस्ट
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4