गुजरात राज्य के सौराष्ट्र के कई इलाकों राजकोट, जामनगर, जूनागढ़ में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं। फिलहाल NDRF की टीम बचाव कार्य अभियान कर रही है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल जल्द ही हावई निरीक्षण करेंगें। सौराष्ट्र में रविवार देर रात से तेज बारिश हो रही है। (Heavy rainfall Jamnagar) जामनगर के खिमराना गांव में बाढ़ और लोगों के घरों में जलभराव के कारण लोगों से संपर्क टूट गया है। जिला कलेक्टर ने मूसलाधार बारिश के कारण स्कूल और कॉलेज बंद की घोषणा की है। यातायात और रेल यात्रा सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू टीम बचाव कार्य कर रही है।
7 gates of Nyari Dam-1 opened up to 4 feet following heavy rains in #Rajkot #Rains #floods #RainfallAlert @wrdrmrjt @CollectorRjt @RajkotInfo pic.twitter.com/VSKDGrfo5L
— OTT India (@OTTIndia1) September 13, 2021
न्यारी-1 बांध के 7 गेट खुले 4 फीट:-
निचले गांवों के लोगों को नदी के बीच में न जाने के निर्देश दिए। न्यारी -1 बांध के 7 गेट खोल दिए गए हैं। 4 फीट तक खोले गए हैं। राजकोट के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि राजकोट जिले के वाजडी वीरडा गांव के पास न्यारी -1 बांध में निर्धारित सतह से 100 फीट ऊपर पानी है। जिस वजह से डेम के 7 दरवाजे 4 फीट खोल दिए गए हैं। इसलिए, न्यारी -1 बांध के आसपास की नदियों में मछुआरों को जाने की अनुमति नहीं है। गांव वासियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
यहां पढ़ें: सौराष्ट्र में भारी बारिश से तबाही, गांवों में जलभराव, संपर्क टूटा
જામનગરના ધુડસિયા ગામે પૂરમાં ફસાયેલાં લોકોનું હેલિકોપ્ટર દ્વારા રેસ્ક્યું@CollectorJamngr @InfoGujarat pic.twitter.com/AdgCujoP4C
— Info Jamnagar GoG (@mahitijamnagar) September 13, 2021
जूनागढ़ के विसावदार में चार घंटे में 12 इंच बारिश दर्ज
जूनागढ़ के विसावदर में चार घंटे में 12 इंच बारिश दर्ज हुई है। जंगल में भारी बारिश से लोगों के घरों में पानी भर गया है। बारिश की वजह से पंथ की नदियों और नहरों में बारिश का पानी ओवरफ़्लो हो गया है। सोनारख और काडवा नदियों में बाढ़ जैसी परिस्थिति नजर आ रही है। आस पास के गांवों को खाली करने के लिए NDRF टीम सक्रिय है। गिरनार पर्वत पर और जूनागढ़ शहर में भी 6 से 10 इंच भारी बारिश दर्ज। सोनारख में बहने वाली काडवा नदियों में बाढ़ आ गई है।
इसके अलावा नरसिंह मेहता सरोवर ओवरफ्लो हो गया है, जिस वजह से आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। जूनागढ़ शहर की जीवन रेखायें विलिंगडन (Willingdon Dam), आनंदपुर बांध Anandpur Bandh और हस्नापुर (Hasnapur Dam) तीनों बांध भारी बारिश के कारण उफान पर हैं।
Heavy rains lead to floods in Khimrana village of #Jamnagar district; the administration is seeking help to prevent further loss of life and property.#Rains #floods #Gujarat @mahitijamnagar @MPJamnagaroffic pic.twitter.com/QXAbzBE9w9
— OTT India (@OTTIndia1) September 13, 2021
कल रात 10 बजे से 12 बजे तक बारिश:-
जूनागढ़ जिले के नौ तहशीलों भारी बारिश दर्ज हुई है। जिनमें शामिल हैं विसावदर में 14 इंच, जूनागढ़ में 6 इंच, केशोद में 3 इंच, भेसन में 3 इंच, मेदारा में 2.5 इंच, मंगरोल में 2.5 इंच, माणीया हाटी और माडावदर में 3 इंच बारिश दर्ज की गई।
देखें यह विडियो:गुजरात में सौराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश, NDRF की टीमों का रेसक्यू ऑपरेशन जारी
देश दुनिया की खबरों को देखते रहें, पढ़ते रहें OTT INDI App पर….
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4