Himachal By Election Result: हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों व मंडी संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित हुए। वैसे उपचुनाव (Himachal By Election Result) तो देश के कई राज्यों में थे, लेकिन चर्चा सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश की हो रही है। क्योंकि यहां से कांग्रेस ने 4-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज करके सभी को चौंका दिया है। प्रदेश में इस समय भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार थी। चुनाव की जिम्मेदारी खुद सीएम जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संभाल रखी थी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने तीनों विधानसभा सीटों और मंडी संसदीय सीट पर जीत दर्ज करके भाजपा को बड़ा झटका दिया है।
उपचुनाव में कांग्रेस का दमदार प्रदर्शन:
बता दें हिमाचल की एक लोकसभा सीट मंडी और तीन विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटाखाई पर 30 अक्टूबर को मतदान हुए थे और आज 2 नवंबर को नतीजे घोषित हुए। इन सभी सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी की सीधी टक्कर मानी जा रही थी। जिसमें कांग्रेस ने सभी सीटों पर जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने जीत ली है। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह यहां से तीसरी बार सांसद चुनी गई हैं। उन्होंने बीजेपी के ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को करीब 13 हजार मतों से हराया है।
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा भाजपा की जमानत जब्त:
हिमाचल के परिणाम से भाजपा की नींद जरूर उड़ने वाली है। प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी होने के बावजूद जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की की जमानत जब्त हो गई। भाजपा ने यहां से नीलम सरैइक को प्रत्याशी बनाया था, जिन्हे केवल 2584 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी नीलम अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने इस चुनाव में जीत दर्ज की है। कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने 29447 वोट प्राप्त किए। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा 23344 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। चेतन बरागटा भाजपा से भागी होकर चुनाव मैदान में उतरे थे।
29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव:
बता दें देशभर में 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था। इसमें असम की 5, पश्चिम बंगाल की 4, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय की 3-3, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान की 2-2 और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की 1-1 विधानसभा सीट शामिल है। वहीं तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। जिसमें मंडी की सीट भी शामिल थी। जो पहले भाजपा के पास थी अब यहां से कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने जीत दर्ज की है।
यहाँ पढ़ें: UP Chunav 2022: बंगाल के ‘खेला होबे’ की तर्ज पर उत्तरप्रदेश में ‘खेला होई’ का नारा!
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4