हम सब न रात को देर से सोने के लिए डांट पड़ी ही होगी, है न? लेकिन हम सब रात को जल्दी सोने की काफी कोशिश करते है, लेकिन नींद भी तो आनी चाहिए। लेकिन क्या आप जानते है की आप अपनी मर्ज़ी से जब चाहे तब अच्छी और जल्दी नींद ले सकते है। हाँ,जल्दी सोने के कुछ तरीके है। आइए जानते है क्या है वो…
1. प्रीपेरींग माइंड फॉर स्लिप
यानि दिमाग को सोने के लिए तैयार करना। कई बार अपने नोटिस किया होगा की ऐसे बैठे बैठे या टीवी देखते देखते आपको नींद आने लगती है, लेकिन जैसे ही बेड मे गए अचानक से नींद उड़न छू हो जाती है। इसके पीछे की वजह है की आप बेड मे अपना फोन लेकर गए। फोन मे से निकलती हुई ब्लू रे बॉडी के मेलाटोनिन को 50% तक घटा देता है। मेलाटोनिन वही केमिकल है जो अच्छी नींद के लिए काफी ज़रूरी है। इसलिए सोने से कम से कम आधे घंटे पहेले सारे एलेक्ट्रोनिक डिवाइस को इस्तेमाल करना बंद कर दे।
तो आप चाहो तो फोन की जगह कोई अच्छी सी बुक पढ़ सकते है। या आप बेड मे ही मेडिटेट कर सकते है। लेकिन कम से कम आधे घंटे पहेले सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल बंध कर दे, धीरे धीरे आपको बिना फोन के सोने की आदत पड़ जाएगी।
ये भी पढ़ें: क्या है श्वसन प्रणाली? कैसे करती है यह काम?
2. शिड्यूल बनाए
अब ये चीज़ आपने सुनी होगी की लगातार 21 दिनो तक कुछ एक जैसा करने शरीर को उसकी आदत पड़ जाती है। नींद के मामले मे भी कुछ ऐसा ही है।सबसे अच्छी बात ये है की हमारा शरीर काफी जल्दी हमारे शिड्यूल को अपना लेता है। पर इसके लिए आपको 21 दिनो के लिए भी इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है, आप सिर्फ 7 दिनों तक किसी भी एक समय पे सोना शुरू कीजिये।
जैसे अगर आप 11 बजे सोना पसंद करते हो तो हर रोज़ exact 11 बजे सोने की कोशिश कीजिये। नींद आए या न आए, आप 11 बजे अपने बेड मे होने चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर को पता चल जाएगा की आपका स्लीपिंग टाइम 11 बजे है। और यकीन मानिए कुछ दिनों तक ऐसा लगातार करने से ही आपको अपने आप 11 बजे नींद आना शुरू हो जाएगी। इसीलिए एक स्लीपिंग शिड्यूल बनाना बहोत ज़रूरी है। तभी आपको बिना कोशिश किए अपने आप टाइम से नींद आना शुरू हो जाएगा।
3. रात को खाना-पीना
आप क्या खाते पीते हो वो भी आपकी नींद पर असर करता है। ज़्यादा भारी खाना खाने से आपकी नींद बिगड़ सकती है। क्यूंकी आप जब ज़्यादा खाना खा लेते हो तबशरीर की पूरी एनर्जी उस खाने को पचाने मे चली जाती है, जिस वजह से क्वोलिटी नींद नहीं हो पाती। पर इसका मतलब ये भी नहीं है की आप खाली पेट सोने चले जाए। ये भी आपकी अच्छी नींद मे रुकावट ला सकता है।
इसलिए आप आदर्श मात्रा मे भोजन ले। जिसका मतलब है न बहोत ज़्यादा न बहोत कम। आप चाहो तो सोने से लगभग आधा घंटा पहले हल्का गरम दूध पी सकते हो, उस दूध मे आप हल्दी भी डाल सकते हो। ऐसा करने से अच्छी नींद आएगी।
देखे ये वीडियो: ये डाइट फॉलो करें कोरोना संक्रमित!
4. दिन मे सोना
कई लोग ऐसे है जिनको दिन मे सोने की आदत होती है। अगर आप भी दिन मे सोते है तो ये भी वजह हो सकती है की आपको रात मे नींद न आए। लेकिन कभी ऐसा हुआ की आपको दिन मे सोना पड़े या बहोत नींद आ रही है। तो आप एक छोटा नेप ले सकते है। लेकिन ध्यान रखिए ये नेप 20 मिनिट से ज़्यादा नहीं होना चाहिए। लेकिन अगर नेप लेना ही पड़े ऐसा हो तो भी 5 बजे के बाद नेप न ले।
5. एक्सरसाइज
आपने देखा होगा की जो लोग एक्सरसाइज करते है उनकी नींद मे इतनी ज़्यादा परेशानी नहीं होती। दिन मे की गई कसरत आपको अच्छी नींद पाने के लिए काफी मदद करेगी। एक्सरसाइज करने से पाचन क्रिया अच्छी होती है, शरीर का तापमान नॉर्मल रहेता है और होर्मोंस भी कंट्रोल मे रहेते है। जिससे नींद अच्छी आने मे ज़रूरी केमिकल मेलाटोनिन का स्त्राव अच्छे से होता है और नींद अच्छी आती है।
आप दिन मे की समय कसरत करते है वो फरक नहीं पड़ता लेकिन रात को लेट एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। खास करके सोने से पहेले।आप एक्सरसाइज और सोने के बीच मे कम से कम 3-4 घंटे का अंतर रखे। ताकि तब तक आपकी बॉडी नॉर्मल हो जाए और आपको अच्छी नींद आए।
यहाँ पढ़ें: योगासन सीरीज: ‘ताड़ासन’ कर शरीर को रखें चुस्त एवं दुरुस्त
इसके अलावा आपको कुछ और बाते भी क्वोलिटी स्लिप मे मदद करेगी। जैसे की,
- आप सोते समय कॉटन के और ढीले कपड़े पहने
- रूम टेम्परेचर ज़्यादा ठंडा या गरम न रखे
- शांतिभरे वातवरण मे सोने की कोशिश करे
- अपने मेटरेस यानि गद्दे का मटीरियल अच्छा पसंद करे
ये तो थी की आपको रोज़ नेचरली नींद कैसे आएगी? पर जब तक आपको कुदरती तरीके से नींद नहीं आती है तब तक आप ये टेकनिक्स अपना सकते है। जिससे आपको तुरंत नींद आ जाएगी।
- 4-7-8 Breathing Method
इस टेक्निक मे आपको सोने से पहेले अपने नाक के जरिये 4 सेकंड के लिए सांस लेनी है, फिर 7 सेकंड तक आप उस सांस को रोककर रखे। फिर अपने मुह के जरिये 8 सेकंड तक सांस छोड़िए। ऐसा 5-6 बार कीजिये। ज़रूरी नहीं है की आप उन सेकण्ड्स का ध्यान रखो। आपको बस अंदाजे से उतने समय तक अपनी साँसो पर ध्यान देना है। आपको मात्र कुछ सेकंड मे ही नींद आने लगेगी।
- The Military Method
इस टेक्निक मे आपको आंखे बंद करके अपने शरीर के हर हिस्से को रिलेक्स करना है। आप चाहो तो शरीर के ऊपर या नीचे से शुरू कर सकते हो। अगर आप ऊपर से शुरू करते है तो आप सबसे पहले आंखे बंद करके अपने कपाल को रिलेक्स कीजिये। फिर आइब्रोस, पूरे फेस के मसल्स। अपने कंधो को ढीला छोड़ दीजिये और गहेरी साँसे लीजिये। धीरे धीरे करके आप ऐसे शरीर के एक एक हिस्से को रिलेक्स होता हुआ महसूस कीजिये। ऐसा करने से आप नींद महसूस करेंगे।
- पलके झपकाना
आपको अगर नींद नहीं आ रही है, तो आप बेड् मे ही इस मेथड को अपना सकते है। आप लगातार 1 मिनिट तक अपनी पलको को झपकाइए। ऐसा करने से आंखो मे मसल्स मे थकान महसूस होगी और आपको नींद भी आ जाएगी।
यकीन मानिए ये टेकनिक्स बहुत लोगोने अपनाई है और ये उनके लिए काफी कारगर भी साबित हुई है। अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4
iOS: http://apple.co/2ZeQjTt