IMD Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। अक्सर जनवरी के महीने के अंत में बारिश बहुत ही कम देखने को मिलती है। लेकिन इस दफा बरसात (IMD Weather Forecast) ने 122 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। जी हां, दिल्ली में इस साल जनवरी में 122 वर्षो का रिकार्ड तोड़ दिया है। इससे पहले जनवरी के महीने में इतनी अधिक बारिश 1901 में दर्ज की गई थी। दिल्ली में 23 जनवरी तक करीब 89 मिमी बारिश से बीते 100 साल से ज्यादा के रिकार्ड टूट गए है।
शीत लहर का कहर जारी:
पिछले करीब 15-20 दिनों से शीत लहर का कहर जारी है। कड़ाके के ठंड के चलते लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। और अब आगे आने वाले दिनों में भी सर्दी से राहत के आसार दिखाई नहीं दे रहे है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत में शीत लहर के जारी रहने का संभावना जताई है।
आज भी कई जगह बारिश का अनुमान:
बता दें देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में आज से फिर सर्दी का सितम बढ़ता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह मध्यम स्तर का कोहरा हो सकता है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 16 और 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
सर्दी में बारिश से फसलों को फायदा:
सर्दियों में होने वाली बारिश को मावठ के रूप में जाना जाता है। मावठ से फसलों को काफी ताकत मिलती है। मावठ से गेहूं, जौ एवं चना आदि को बढ़ी सर्दी का लाभ मिलेगा। इससे फसलों की गुणवत्ता के साथ ही इनकी ग्रोथ भी बेहतर होती है। कृषि के जानकारों के अनुसार पिछले दो से तीन दिनों में हुई बरसात फसलों के लिए बेहद फायदेमंद है। बढ़ती सर्दी के चलते हुए मावठ का लाभ तो मिलेगा, लेकिन पाले से बचाव के लिए किसानों को जरूर सावधानी बरतनी होगी।
ये भी पढ़ें: स्टेज पर दुल्हन नाचते देख दूल्हे को आया गुस्सा, दुल्हन को मारा थप्पड़, दुल्हनिया ने फिर सिखाया सबक
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4