IND vs SA 2022: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया 202 रनों पर सिमट गई। जोहान्सबर्ग टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। विराट कोहली की गैरहाजिरी में केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई थी। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने पहले ही दिन अफ्रीका के गेंदबाजों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। इससे अब टीम इंडिया पर इस टेस्ट में हार का खतरा मंडराने लगा है। अगर इस टेस्ट (IND vs SA 2022) में टीम इंडिया को हार से बचना है तो दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।
Ravichandran Ashwin's vital knock of 46 comes to an end.
Marco Jansen has his fourth.
Watch #SAvIND live on https://t.co/CPDKNx77KV (in select regions) 📺#WTC23 | https://t.co/BCpTa2JF2P pic.twitter.com/EP3XvquqBL
— ICC (@ICC) January 3, 2022
कप्तान राहुल और अश्विन ने बचाई लाज:
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला सही साबित होता दिखाई दे रहा था। खेल के पहले घंटे में मयंक अग्रवाल और केएल राहुल अच्छी बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे थे। लेकिन 36 के स्कोर पर मयंक के आउट होने के बाद विकेटों की लाइन लग गई। अगर केएल राहुल और अश्विन की पारी को निकाल दिया जाए तो बाकी बल्लेबाज़ों ने मिलकर 100 रन भी नहीं बनाए। भारत की तरफ से कप्तान राहुल ने सर्वाधिक 50 रन बनाए और अश्विन ने उनके बाद 46 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। टीम इंडिया के पांच बल्लेबाज़ तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।
अफ्रीका के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी:
दूसरे टेस्ट के पहले दिन अफ्रीका के गेंदबाजों ने बेहद शानदार गेंदबाजी की। टीम इंडिया के एक-दो बल्लेबाज़ों को छोड़कर किसी को भी क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया। अफ्रीका के युवा तेज़ गेंदबाज़ मैक्रो जनसेन ने सर्वधिक 4 विकेट लिए। इसके अलावा रबाड़ा और ओलिवर ने 3-3 विकेट झटके। तेज़ गेंदबाजों की इस तिकड़ी ने भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। रहाणे तो पहली गेंद पर आउट होकर पवेलियन वापस गए।
जोहान्सबर्ग में रहता है टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन:
इस टेस्ट में टेस्ट इंडिया को काफी उम्मीद थी। क्योंकि जोहान्सबर्ग के मैदान पर टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहता है। सेंचुरियन टेस्ट में मिली जीत का लाभ टीम इंडिया के बल्लेबाज़ इस टेस्ट की पहली पारी में नहीं ले पाए। पहले टेस्ट में हारने के बाद मेजबान अफ्रीका पर काफी दबाब था। लेकिन अब दूसरे टेस्ट में गेंदबाज़ों के दम पर अफ्रीका टेस्ट में मजबूत स्थिति में आ गई है। अब देखना होगा कि टीम इंडिया के गेंदबाज़ टेस्ट के दूसरे दिन कुछ कमाल दिखा पाते है या नहीं…
इसे भी पढ़े: टीम इंडिया ने ढहाया अफ्रीका का सबसे मजबूत किला, सेंचुरियन टेस्ट में 113 रनों से जीता भारत
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4