Independence Day 2021: 15 अगस्त का दिन भारत के इतिहास के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। करीब 200 साल की गुलामी के बाद भारत देश आज़ाद हुआ था। हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 15 अगस्त (Independence Day 2021) को हम उन महान योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते है जिन्होंने देश को आज़ाद करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। क्या आप जानते हो भारत के अलावा भी कई देश है जिन्हे 15 अगस्त को आज़ादी मिली।
चलिए हम आपको बताते उन देशों के बारें जो 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मानते है…
1. बहरीन:
इस लिस्ट में पहला नाम खाड़ी देश और दिलमुन सभ्यता वाले बहरीन का आता है। कई सालों की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1971 को बहरीन ने स्वतंत्रता प्राप्त की थी। बहरीन पर कई देशों ने राज किया था जिसमें ब्रिटिश और पुर्तगाल मुख्य थे। यहां पेट्रोल-डीजल भरपूर मात्रा में है। इसके चलते ही इस देश ने कई वर्षों तक गुलामी सहन की।
2. कांगो:
भारत के अलावा डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो ने भी 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता प्राप्त की थी। कांगो अफ्रीकी क्षेत्र का सबसे बड़ा देश माना जाता है। यहां पर फ्रांस ने कई वर्षों तक अपनी हुकूमत चलाई। फ्रांस के राज के चलते इसको फ्रांसीसी कांगो के नाम से भी जाना जाता था। फिर 15 अगस्त 1960 को कांगों को आजादी मिली, जिसके बाद ‘फुलबर्ट यूलू’ देश के पहले राष्ट्रपति बने।
3. नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया
इसी दिन ही नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया दोनों को आजादी मिली थी। यहां भी भारत की तरह 15 अगस्त को दोनों देशों में आजादी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इन दोनों देशों पर जापान ने कई सालों तक कब्ज़ा कर रखा और अपना राज चलाया। साल 1945 में अमेरिका और सोवियत सेना ने मिलकर कोरिया पर 35 साल पुराने जापानी कब्जे को खत्म कर दिया था और इसे स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया था।
4.लिस्टेंस्टीन
लिस्टेंस्टीन का नाम भले ही दुनिया में ज्यादा नहीं जाना जाता है। दुनिया के सबसे छोटे देशों में लिस्टेंस्टीन का नाम शामिल है। यहां भी जर्मन शासकों ने काफी समय तक अपनी हुकूमत चलाई थी। वैसे तो ये देश 1866 में जर्मन शासकों की गुलामी से मुक्त हो गया था, लेकिन नेशनल डे यानी आज़ादी दिवस 15 अगस्त को ही मानते है…
यहां पढ़ें: Phoolan Devi Story: फूलन देवी का बीहड़ के खूंखार डाकू से संसद तक सफर
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4