एक ऐसे सी ब्रिज का निर्माण होने जा रहा है जो भारत को कई मुख्य हिस्सों से जोड़ेगा। भारत के तमिलनाडु राज्य के रामेश्वरम में इस सी ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। भारत का पहला वर्टिकल रेलवे लिफ्ट सी ब्रिज है जिसे न्यू पंबन ब्रिज (New Pamban Bridge) के नाम से जाना जाएगा। केंद्रींय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की है।
केंद्रींय रेल मंत्री ने ट्वीट करके बताया, “नया पंबन ब्रिज, भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज, टारगेट मार्च 2021।
New Pamban Bridge, India’s first vertical lift Railway sea bridge.
Target #Infra4India March 2022. pic.twitter.com/8HnqnIFW3W— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) October 6, 2021
न्यू पंबन ब्रिज रामेश्वरम को भारत के मुख्य रास्तों से जोड़ेगा (New Pamban Bridge)
न्यू पंबन ब्रिज 2.05 किलोमीटर लंबा है जिसका निर्माण भारतीय रेलवे (India’s first vertical lift see bridge) द्वारा किया जा रहा है। जिसके निर्माण में लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह ब्रिज रामेश्वरम से भारत के कई मुख्य हिस्सों को जोड़ेगा और यातायात सरल बनेगा। रामेश्वरम में मौजूद प्राचीन ब्रिज 105 वर्ष पुराना है।
सी ब्रिज में आधुनिक तकनिकियों का समावेश है:-
- सी ब्रिज के निर्माण में शेजर रोलिंग लिफ्ट जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है,
- ब्रिज की खासियत है कि बड़े जहाजों के ब्रिज के नीचे से गुजरने के लिए ब्रिज अपने आप खुलेगा,
- आधुनिक तकनीकी से लैस ब्रिज के दोनों सिरों पर सेंसर लगे हुए है
- जबकि पुराने ब्रिज को हाथों से ऑपरेट किया जाता था
- लेकिन अब नए न्यू पंबन ब्रिज को (New Pamban Bridge) इलेक्ट्रो-मेकेनिकल कंट्रोल्ड सिस्टम से ऑपरेट किया जाएगा
यहां पढ़ें: पहले से अब और ऊंचा हो गया है Mount Everest, सबसे ऊंची चोटी की तस्वीरें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
बताया जा रहा है कि भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाएगा। रेलवे मंत्रालय ने बताया कि यह “यह दोहरे ट्रैक वाला अत्याधुनिक पुल देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज कहलाएगा।
कोरोना महामारी के कारण सी ब्रिज का निर्माण कार्य रोक दिया गया था, वैसे तो इस वर्ष 2021 में सितंबर के महीने में निर्माण कार्य पूर्ण होना निर्धारित था। वहीं अब सी ब्रिज वर्ष 2021 में मार्च महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।
देखें यह वीडियो: Travel South Indian By IRCTC
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4