ओडिशा: पांच दिवसीय कोणार्क महोत्सव 2021 में देश के कलाकारों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। वहीं चंद्रभागा समुद्र तट पर 5 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव (International sand art festivals) मनाया जा रहा है, यह महोत्सव 5 दिसंबर तक चलेगा। इस महोत्सव में कई राज्यों के 100 से ज़्यादा कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें सभी कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति किया। कोणार्क के सूर्य मंदिर में कोणार्क नृत्य उत्सव मनाया जाता है।
भारत के ओडिशा के प्रसिद्ध रेत-कलाकार सुदर्शन (Sudarshan Pattanik) ने भी इस महोत्सव में हिस्सा लिया और ‘Eco tourism & environment with our culture’ थीम पर सैंड कला का अच्छा प्रदर्शन दिया। सुदर्शन ने कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिए हैं और उन्हें 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
Today’s theme is "Eco tourism & environment" with "Our culture".12th International SandArt Festival 1st to 5th Dec at #Konarak Chandrabhaga Beach in Odisha.100 artist participating in this festival. pic.twitter.com/0Ugycys9Y5
— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) December 2, 2021
Odisha Eco Tourism
पहली बार वर्ष 1989 में उड़ीसा टूरिज्म ने यह प्रस्तुत किया था, तब से हर वर्ष कोणार्क नृत्य महोत्सव मनाया जाता है। लेकिन वर्ष 1990 तक 3 दिनों तक मनाया जाता था। इसके बाद के दो सालों (1991-92) में इसे 7 दिवसीय आयोजन के रूप में मनाया गया। वर्ष 1993 से यह महोत्सव हर साल 1 से 5 दिसंबर (पांच दिवसीय) तक मनाया जाने लगा।
Today’s theme is "Eco tourism & environment" with "Our culture".12th International SandArt Festival 1st to 5th Dec at #Konarak Chandrabhaga Beach in Odisha.100 artist participating in this festival, which is organised by @odisha_tourism pic.twitter.com/5rU3v7pGah
— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) December 2, 2021
सर्दियों का मौसम आते ही संगीत, नृत्य तथा कई अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों से उड़ीसा का पूरा माहौल नई ऊर्जा और उत्साह में बदल जाता है। इस उत्सव को देखने दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां आते हैं सांस्कृतिक विरासत को विभिन्न उत्सवों के जरिये ललित कलाओं के रूप में पेश की जाती है।
Odisha: 5-day International Sand Art Festival that started on December 1 is underway at Chandrabhaga beach in Konark pic.twitter.com/IA8iScYsXy
— ANI (@ANI) December 3, 2021
कोणार्क के सूर्य मंदिर में कोणार्क नृत्य उत्सव मनाया जाता है, जिसमें पूरे देश के कलाकार हिस्सा लेते हैं और अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन करते हैं। यह उत्सव ओडिसी, भरतनाट्यम, कथक, मोहिनीअट्टम, कथककली, मणिपुरी, और छाऊ जैसे भारतीय नृत्यों के साथ मनाया जाता है। यह उत्सव लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है| इस मौके पर एक आर्टिस्ट कैंप भी लगाये जाते हैं जो उड़ीसा के मंदिरों के वास्तुशिल्प का शानदार नमूना पेश करता है।
#WATCH ओडिशा: पांच दिवसीय कोणार्क महोत्सव 2021 में अपनी नृत्य प्रस्तुति देते कलाकार। कोणार्क महोत्सव 5 दिसंबर तक चलेगा। pic.twitter.com/O3QATEIRTI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2021
Today’s theme is "Eco tourism & environment" with "Our culture".12th International SandArt Festival 1st to 5th Dec at #Konarak Chandrabhaga Beach in Odisha.100 artist participating in this festival. pic.twitter.com/1lZjwEnbHF
— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) December 2, 2021
देखें यह वीडियो: Home Minister Amit Shah in UP
देश दुनिया की खबरों को देखते रहें, पढ़ते रहें.. और OTT INDIA App डाउनलोड अवश्य करें.. स्वस्थ रहें..
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4