Jaisalmer Road Accident: राजस्थान में रविवार का दिन एक परिवार के लिए काल बनकर आया। जैसलमेर (Jaisalmer Road Accident) के रामगढ़-तनोट सड़क मार्ग पर एक बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा रामगढ़-तनोट सड़क मार्ग पर रामगढ़ से 20 किलोमीटर दूर हुआ। तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा कितना भयानक था इसका अंदाज़ा कार की हालत देखकर पता चल रहा था। कार के परखच्चे उड़ गए।
जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 7, 2021
सीएम गहलोत ने जताया गहरा दुख:
जैसलमेर में हुए इस भयानक सड़क हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शोक जताया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ”जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।”
एक ही परिवार के थे सभी लोग:
बता दें कि यह भयानक सड़क हादसा जैसलमेर के रामगढ़ के पास हुआ। सुबह के समय कार पलटने से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एंबुलेंस की सहायता से 2 महिलाओं को रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया लेकिन उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे दो लोगों के शव काफी मशक्कत के बाद निकाले।
जिसने भी देखा रूह कांप उठी:
बता दें यह हादसा बेहद ही भयानक था। कार की पहचान बहुत मुश्किल हो रही थी। पलटने से कार पूरी तरह डैमेज हो गई। कार में फंसे शवों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद डैमेज कार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। कार की फोटो से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयंकर था।
यहाँ पढ़ें: UP Chunav 2022: बंगाल के ‘खेला होबे’ की तर्ज पर उत्तरप्रदेश में ‘खेला होई’ का नारा!
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4