Jan Vishwas Yatra BJP: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रविवार से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा पूरा दमखम लगा रही है। देश के सबसे ज्यादा सीटों वाले यूपी के चुनाव देश की राजनीति का भविष्य तय करते है। रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में यात्रा (Jan Vishwas Yatra BJP) की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ” यहां की धरती के कण-कण में श्रीकृष्ण की लीला बसती है।
आज हमारी सरकार के पौने पांच वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दौरान प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है।
पिछली सरकारों में माफियाओं व अपराधियों द्वारा व्यापारी व हिन्दू भगाए जाते थे।
अब कोई व्यापारी या हिन्दू प्रदेश से पलायन नहीं करता है, पलायन होता है तो पेशेवर अपराधियों व माफियाओं का। pic.twitter.com/MKxiyTxBhw
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 19, 2021
भ्रष्टाचारियों के ‘पालनहार’ के सीने पर सांप लोट रहा है: सीएम योगी
जन विश्वास यात्रा के दौरान सीएम योगी ने कहा ”भ्रष्टाचारियों को संरक्षण, माफियाओं को बढ़ावा, खास वोटबैंक का पक्ष, यही पिछली सरकार की पहचान थी। 2017 के बाद भाजपा सरकार ने इसे बदला है। अब कार्रवाई होती है तो भ्रष्टाचारियों के ‘पालनहार’ के सीने पर सांप लोट रहा है ? इसे कहते हैं… चोर की दाढ़ी में तिनका। इसके आगे उन्होंने सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ”आज हमारी सरकार के पौने पांच वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दौरान प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है। पिछली सरकारों में माफियाओं व अपराधियों द्वारा व्यापारी व हिन्दू भगाए जाते थे। अब कोई व्यापारी या हिन्दू प्रदेश से पलायन नहीं करता है, पलायन होता है तो पेशेवर अपराधियों व माफियाओं का।”
हम समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं।
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ये संभव है तो सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है।
बाकि और किसी भी राजनीतिक पार्टी ये कभी भी संभव नहीं है।
– श्री @JPNadda #JanVishwasYatra pic.twitter.com/XzbR0Bweys
— BJP (@BJP4India) December 19, 2021
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास: जेपी नड्डा
भाजपा की जन विश्वास यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित करते हुए कहा कि ”ये जन विश्वास यात्रा 6 स्थानों से प्रारम्भ होकर 403 विधानसभा से निकलेगी और करीब 4 करोड़ नागरिकों के साथ सीधा संवाद करते हुए जनता का विश्वास प्राप्त करेगी। जहां भाजपा का कार्यकर्ता एकत्र होता है, वो जनसैलाब में परिवर्तित हो जाता है। ऐसा ही नजारा आज मथुरा, झांसी, बिजनौर, बलिया और गाजीपुर में भी है। अन्य राजनीतिक दलों की जनसभाओं में जो भीड़ होती हैं, वो हमारे कार्यकर्ता सम्मेलनों के समान होती है।”
6 जगहों से शुरू हुई भाजपा की जन विश्वास यात्रा:
बता दें भाजपा यूपी चुनाव में इस बार 300 प्लस सीटों के लक्ष्य को लेकर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर चुकी है। बीजेपी ने रविवार से उत्तर प्रदेश में जन विश्वास यात्रा नाम से मेगा प्रचार कार्यक्रम शुरू किया है। भाजपा की ये जन विश्वास यात्रा यूपी में रविवार को एक साथ 6 जगहों से शुरू हुई। सभी छह जगहों पर पार्टी के अलग-अलग बड़े नेताओं ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले चाचा-भतीजे के गिले-शिकवे हुए दूर, अखिलेश के साथ हुए चाचा शिवपाल
ऐसी ही अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App