Kangana Ranaut Mandi Loksabha Seat: बॉलीवुड जगत की मशहूर अदाकारा कंगना रनौत ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। कंगना रनौत की यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे थे। सीएम योगी ने उनको हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार की ओडीओपी योजना का ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया है। अब उनके चुनाव लड़ने के कयास भी लगाए जाने लगे है। सूत्रों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट (Kangana Ranaut Mandi Loksabha Seat) से कंगना चुनाव लड़ सकती है।
भाजपा की तरफ से मिल सकता है टिकट:
लेकिन अभी अभिनेत्री कंगना रनौत और भाजपा की तरफ से उनके लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के कोई संकेत नहीं मिले है। इसके बावजूद इस लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए कंगना के नाम की चर्चा जोरों पर है। इस चुनाव में भाजपा कंगना को उम्मीदवार इसलिए भी बनाना चाहती है क्योंकि अभिनेत्री मंडी जिले के भाबंला गांव की रहने वाली है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही मनाली में अपना एक नया घर बनाया है जो मंडी संसदीय क्षेत्र में ही आता है। सूत्रों की माने तो भाजपा में एक वर्ग ऐसा भी है जो कंगना के नाम पर सहमत नहीं हो रहा है।
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर जल्द होंगे उपचुनाव:
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर जल्द ही उपचुनाव होना है। बीजेपी के रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद से यह सीट खाली पड़ी है। आपको बता दें कि इस सीट पर चुनाव लड़ने की रेस में कई नाम शामिल है। जिनमें जोगिंद्र नगर से भाजपा नेता पंकज जामवाल, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के करीबी निहाल चंद, कारगिल युद्ध के नायक ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर जैसे नाम शामिल है। सभी लंबे समय से इस सीट पर चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं।
इसी बीच मंडी सीट से चुनाव लड़ने वालों की कतार में अब अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम भी सामने आ रहा है। लंबे समय से कंगना के बयानों से यह साफ ज़ाहिर होता आया कि कंगना भाजपा की बेहद करीबी है। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या भाजपा कंगना को यहां से अपना उम्मीदवार बनाती है या नहीं..?
ये भी पढ़े: भवानीपुर उपचुनाव में ममता बनर्जी की रिकार्ड जीत, प्रियंका टिबरेवाल को 58,832 वोटों से हराया
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4