देशभर में आज धनतेरस (Dhanteras) के मौके पर लोग खरीददारी में जुटे हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग सोने-चांदी समेत कई चीजों की खरीददारी कर रहे हैं, वहीं धनतेरस से पहले देश में खादी की बिक्री (Khadi Sale) ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
खादी की बिक्री का एक नया रिकॉर्ड
धनतेरस से ठीक तीन दिन पहले 30 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) स्थित खादी के आउटलेट में इतनी बिक्री हुई कि खादी की बिक्री का एक नया रिकॉर्ड (Khadi Sale Breaks Record) बन गया. एक दिन में 1 करोड़ 29 लाख 5 हजार रुपये की खरीददारी लोगों ने की. इससे पहले साल 2019 में खादी की एक दिन में सबसे ज्यादा बिक्री हुई थी. तब 1 करोड़ 28 लाख 33 हजार रुपये के प्रोड्क्टस एक दिन में लोगों ने खरीदे थे.
Khadi sale breaks all records; registers highest ever single-day sale of Rs. 1.29 crores at CP showroom
Read: https://t.co/EKjZL7ZvuK pic.twitter.com/hFT3CIQCCW
— PIB India (@PIB_India) November 1, 2021
साल में दूसरी बार हुई इतनी बिक्री
PIB की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक खादी की एक दुकान पर एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा की बिक्री (Khadi Sale) इस साल में दूसरी बार है. इससे पहले पीएम मोदी की अपील पर 2 अक्टूबर 2021 को 1.02 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी. इसके अलावा साल 2016 के बाद ये 13वीं बार ऐसा हुआ है जब एक करोड़ से ज्यादा की बिक्री हुई है.
Image Courtesy: Google.com
पीएम मोदी की अपील का दिख रहा असर
केवीआईसी (KVIC) के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने जो बार-बार लोगों से स्थानीय उत्पादों को खरीदने की अपील की, उसका असर देखने को मिला है. खादी स्वदेशी का सबसे बड़ा प्रतीक है, पीएम मोदी की अपील का असर ये हुआ कि लोगों में खादी प्रेम की भावना बढ़ी. इसकी रिकॉर्ड बिक्री खादी की लगातार बढ़ती स्वीकार्यता और लोकप्रियता का प्रमाण है. आत्मनिर्भर बारत और लोकल फॉर वोकल (Local For Vocal) की वजह से हर्बल उत्पादों की मांग बढ़ी है, ऐसे में स्वदेश निर्मित खादी का डिमांड (Khadi Demand) भी लगातार बढ़ रहा है.
ये भी पढ़ें: गांधी जयंती पर सीएम केजरीवाल को ट्रोल करने वालों को आम आदमी पार्टी ने करारा जवाब दिया है
बीते 5 सालों में कनॉट प्लेस खादी आउटलेट में हुई बिक्री पर एक नजर
तारीख | बिक्री |
22 अक्टूबर 2016 | 1.16 करोड़ |
17 अक्टूबर 2017 | 1.17 करोड़ |
02 अक्टूबर 2018 | 1.06 करोड़ |
13 अक्टूबर 2018 | 1.25 करोड़ |
20 अक्टूबर 2018 | 1.02 करोड़ |
17 नवंबर 2018 | 1.03 करोड़ |
02 अक्टूबर 2019 | 1.28 करोड़ |
02 अक्टूबर 2020 | 1.02 करोड़ |
24 अक्टूबर 2020 | 1.06 करोड़ |
7 नवंबर 2020 | 1.06 करोड़ |
13 नवंबर 2020 | 1.11 करोड़ |
02 अक्टूबर 2021 | 1.02 करोड़ |
30 अक्टूबर 2021 | 1.29 करोड़ |
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4