KL Rahul Athiya Shetty Affair: टीम इंडिया इस समय टी-20 में विश्वकप खेलने में व्यस्त है। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे है। इसी बीच टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल ने खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते हुए अथिया शेट्टी (KL Rahul Athiya Shetty Affair) संग अपने रिश्ते पर भी मुहर लगा दी है। राहुल-अथिया पिछले कई सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों ने अभी तक इस बात को सभी के सामने छुपा के रखी थी।
अथिया शेट्टी के बर्थडे पर राहुल ने जताया अपना प्यार:
बता दें 5 नवंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का बर्थडे था। इस दौरान अथिया ने अपना जन्मदिन दुबई में मनाया। उनके जन्मदिन पर उनके साथी एल राहुल ने अपने ऑफीशियल इंस्टा अकाउंट से अपनी और अथिया शेट्टी की दो तस्वीरें शेयर की हैं। राहुल ने अथिया के साथ अपनी एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय लव’। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चल रही खबरों पर मुहर लगा दी है। इसके जबाब में अथिया शेट्टी ने भी राहुल को व्हाइट हार्ट के साथ ग्लोबल वर्ल्ड वाली इमोजी कमेंट बॉक्स पर पोस्ट की।
पिछले 2-3 सालों से बड़ी दोनों की नजदीकियां:
बता दें बॉलीवुड अभिनेत्रियों और क्रिकेटरों की कई जोड़ियां पहले भी बन चुकी है। इसका उदाहरण विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी भी है। अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल की जोड़ी भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। दोनों के बीच पिछले 2-3 साल से काफी नजदीकियां बढ़ चुकी है। आईपीएल में भी अथिया शेट्टी केएल राहुल की बल्लेबाज़ी को चीयर करती नज़र आती है। अब खुलेआम प्यार का इजहार करके केएल राहुल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। ये पहला मौका है जब दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को इस तरह ऑफिशियल किया है। इस फोटो में आथिया और राहुल दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं।
ये भी पढ़ें: टी-20 में टीम इंडिया को पाकिस्तान से मिली करारी हार, 29 साल बाद पहली बार हारा भारत
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4