KMC Election Results 2021: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा को फिर बड़ा झटका दिया है। मंगलवार को देर शाम तक आए कोलकाता नगर निगम के चुनाव परिणाम (KMC Election Results 2021) में दीदी का दबदबा कायम रहा है। KMC की 144 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम में तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की। KMC की 144 सीटों में से TMC के खाते में 134 गई। वहीं विधानसभा चुनाव में जोर लगाने वाली भाजपा 144 में से सिर्फ 3 सीटों पर सिमटी। वहीं वोट शेयर के मामले में भी भाजपा को तीसरा स्थान मिला, जबकि दूसरे स्थान पर लेफ्ट रही है।
Heartiest congratulations to all candidates for your victory in the KMC elections. Remember to serve people with utmost diligence and gratitude!
I wholeheartedly thank every single resident of KMC for putting their faith on us, once again.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 21, 2021
सीएम ममता बनर्जी ने की खुशी जाहिर:
बता दें विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद पश्चिम बंगाल में ममता दीदी का एकतरफा माहौल दिखाई दे रहा है। कोलकाता नगर निगम के चुनाव परिणामों ने एक बार फिर बंगाल में दीदी की ताकत का असर विपक्षी पार्टियों को दिखा दिया। KMC में मिली ऐतिहासिक जीत पर ममता बनर्जी ने कहा कि ‘मैं इस जीत को राज्य के लोगों और मां माटी, मानुष को समर्पित करना चाहती हूं। भाजपा, कांग्रेस और माकपा जैसे कई राष्ट्रीय दलों ने हमारे खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन वे सभी हार गए।
कोलकाता नगर निगम में TMC का वर्चस्व कायम:
कोलकाता नगर निगम में पिछली बार के मुकाबले इस बार TMC के प्रदर्शन में काफी सुधार देखने को मिला है। देश के बड़े नगर निगम में शामिल KMC पर तृणमूल कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार कब्जा किया है। इससे ख़ास बात है कि अन्य विपक्षी पार्टियां और निर्दलीय केवल 10 सीट जीतने में कामयाब हुए। एक तरह से कोलकाता नगर निगम में TMC ने BJP, लेफ्ट और कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ़ कर दिया।
कोलकाता नगर निगम की कुल 144 सीट:
– तृणमूल कांग्रेस- 134 सीट (72.16 वोट प्रतिशत)
– भाजपा- 3 सीट- (9.19 वोट प्रतिशत)
– कांग्रेस- 2 सीट- (4.13 वोट प्रतिशत)
– लेफ्ट- 2 सीट- (11.87 वोट प्रतिशत)
– निर्दलीय- 3 सीट- (2.43 वोट प्रतिशत)
इसे भी पढ़े: बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या राय को लेकर आई बड़ी खबर, इस हरकत पर लगा झटका
ऐसी ही अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4