Know About Haiti: दुनिया के सबसे गरीब देशों में शुमार कैरेबियाई देश हैती में भूकंप ने मौत का तांडव मचाया है। 14 अगस्त को हैती (Know About Haiti) में 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इससे मरने वालों की संख्या में रोजाना बढ़ती ही जा रही है। गुरूवार को मौत का आंकड़ा 2200 से अधिक पहुंच गया। जबकि कम से कम 2,800 लोग घायल हो गए हैं। बता दें हैती में इससे पहले 2010 में भयानक भूकंप आया था। उस समय करीब 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद 2016 में आए मैथ्यू तूफ़ान ने एक लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी।
वो हादसा जिससे अब तक उबर नहीं पाया हैती:
आपको बता दें हैती कैरेबियाई देश है जो हिस्पानिओला द्वीप पर डोमिनिकन गणराज्य के साथ स्थित है। देश हैती का कुल क्षेत्रफल 27,500 वर्ग किलोमीटर है। और इसकी राजधानी पोर्ट-अउ-प्रिंस है। यहाँ क्रियोल और फ्रांसीसी भाषा बोली जाती है। इस देश में 10 प्रतिशत नीग्रो बाकी 90 प्रतिशत में विदेशी और अन्य लोग रहते है।
हैती लेटिन अमेरिका का एक मात्र देश स्वतंत्र देश था, जिसका नेतृत्व अश्वेत व्यक्ति के हाथों में था। जहां यहां गरीबी का आलम इतना है कि 10 में से सिर्फ़ 2 लोग ग़रीबी रेखा से ऊपर है। मतलब 10 में से 8 लोगों के पास खाने की दो वक्त की रोटी भी नहीं है।
राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या कर दी:
पिछले महीने की 6 तारीख को हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की कुछ अज्ञात लोगों के ने हमला कर हत्या कर दी। करीब एक करोड़ आबादी वाले इस देश में लोग जोवेनेल मोइसे के शासन के तहत तेजी से अस्थिर और असंतुष्ट हो गया थे। इस देश में 60% आबादी प्रति दिन 2 अमरीकी डॉलर से भी कम कमाती है।
हैती में 2010 में आए विनाशकारी भूकंप और 2016 में आए तूफान मैथ्यू से देश अब भी उबरने की कोशिश कर रहा है। तभी कोरोना ने अपना कहर बरपाया। अब शनिवार को आए इस भूकंप ने इस देश को फिर हिला के रख दिया। हैती में आए इस भूकंप से करीब 84 हजार घर तबाह हुए हैं। कई हॉस्पिटल, स्कूल और कई ब्रिज जमीदोंज हो चुके हैं।
यहाँ पढ़ें: World Photography Day: जानिए कैसे हुआ सेल्फ़ी और फोटोग्राफी का आविष्कार
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4